ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
देश

बेरोजगारी के विरोध में यूथ कांग्रेस ने बजाई थाली, तख्ती लहराकर जताई नाराजगी

बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर शहर में दो अलग-अलग तस्वीर नजर आ रही है। भाजपाइयों ने सेवा सप्ताह की शुरुआत कर दी है। यूथ कांग्रेस ने इसे बेरोजगारी दिवस का नाम दिया है। बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। रैली की शक्ल में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता थाली पिटते और हाथ में तख्ती लहराते शहर के प्रमुख चौक-चौराहों में रैली निकाली। यूथ कांग्रेस ने इस रैली का नाम राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस दिया है।

युवा कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश में बेरोजगारी चरम पर है। कुशल हाथों को काम नहीं मिल पा रहा है। केंद्र की भाजपा सरकार धीरे-धीरे सभी सरकारी उपक्रमों को भी निजी हाथों में सौंपने का काम कर रही है।

इसी के तहत छत्तीसगढ़ के नगरनार प्लांट को भी षडयंत्र पूर्वक बेचने की तैयारी की जा रही है। केंद्र की सत्ता में काबिज होने के लिए भाजपा ने प्रति वर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वायद किया था। आजतलक ऐसा कुछ नहीं हुआ है। दुख की बात है कि जितनी रोजगार देने का वायदा किया था उससे ज्यादा प्रतिवर्ष युवा बेरोजगार हो रहे हैं।

बस स्टैंड चौक से निकली रैली

छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र मंत्री की मौजूदगी और जिलाध्यक्ष भावेन्द्र गंगोत्री के नेतृत्व में जिलेभर से आए हुए युवाओं के साथ बस स्टैंड चौक से गोल बाजार चौक तक हाथ में थाली व तख्ती लेकर पैदल मार्च कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस सजमन बाघ,प्रदेश सचिव गौरव दुबे,सुरेश देवांगन, नीतेश सिंह ठाकुर,अर्पित केसरवानी, वीरेंद्र लहरसन,विकास सिंह सहित बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

Related Articles

Back to top button