ब्रेकिंग
Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी... Gwalior Hospital Scam: भिंड की गर्भवती महिला के परिजनों से दलाल ने ऐंठे 17,000 रुपये; जेएएच प्रबंधन ... Bhopal News Today: भोपाल में स्विगी इंस्टामार्ट, ब्लिंकिट और होटल शुभ इन पर खाद्य सुरक्षा टीम का छाप... Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे...
देश

लड़की को छेड़ रहे दो लफंगो का कार चालक ने वीडियो बनाकर किया वायरल, हुए गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस का खौफ खत्म होता जा रहा है। बेखौफ हुए मनचले बदमाशों ने विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर चरणदास महंत के बंगले के सामने दिनदहाड़े सरेराह युवती के साथ छेड़-छाड़ की। वे दोनों वहां से आराम से निकल भी जाते, लेकिन इस दौरान वहां से गुजर रहे एक राहगीर को यह गंवारा नहीं गुजरा। उसने कार चलाना रोककर घटना का वीडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया। मामले में किरकिरी होने के बाद पुलिस की आंखें खुली और जल्द ही बदमाशों को धर दबोचा गया।

बताते चलें कि अति सुरक्षित माने जाने वाले इलाके शंकर नगर में एक कार सवार ने वहां से गुजरते हुए देखा कि दो बदमाश एक लड़की को छेड़ रहे हैं। उसने तुरंत मोबाइल निकालकर घटना का वीडियो बना लिया और उसे इंटरनेट मीडिया में वायरल कर दिया। मामले के सामने आने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस हरकत में आई।

वीडियो में दिख रही गाड़ी की नंबर प्लेट के आधार पर गाड़ी की पहचान की और इसके बाद दोनों को बदमाशों को पुलिस ने खोज निकाला। सिविल लाइन पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। बताते चलें कि मामले में सिविल लाइन पुलिस ने बिना किसी शिकायत के खुद पहल की है।

पुलिस ने स्वयं प्रार्थी बनते हुए पहले अपराध दर्ज किया। इसके बाद नितिन शर्मा और राजू शर्मा को गिरफ्तार करने के साथ गाड़ी को जब्त कर ली। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। महिला सुरक्षा के मामले में अपराध छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button