ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
देश

अमेरिकी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति बाइडन, कमला हैरिस समेत कई नेताओं से मुलाकात करेंगे PM मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस हफ्ते अमेरिका का दौरा करेंगे जहां वह एक मैराथन कार्यक्रम का पालन करेंगे और एक के बाद एक कई उच्च स्तरीय बैठकें करेंगे। पीएम मोदी 22 सितंबर को वाशिंगटन डीसी पहुंचेंगे और अगली सुबह वह अमेरिका के शीर्ष सीईओ से मुलाकात करेंगे। इस दौरान उनकी एप्पल प्रमुख टिम कुक के साथ एक मुलाकात भी होने वाली है। हालांकि, अधिकारियों ने इस बैठक के विवरण की पुष्टि नहीं की और समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि कार्यक्रम अभी भी तैयार किया जा रहा है। अमेरिका के शीर्ष व्यवसायियों के साथ बैक-टू-बैक बैठकों के बाद पीएम मोदी की अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से भी मुलाकात की उम्मीद है, जो एक भारतीय मूल की महिला हैं जो पहली बार अमेरिका में इस तरह के पद तक पहुंचीं। हालांकि, अभी बैठक की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसी दिन आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्काट मारिसन और जापान के प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा से भी मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी अपनी यात्रा में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ पहली द्विपक्षीय बैठक करेंगे और 24 सितंबर को वाशिंगटन में पहले इन-पर्सन क्वाड लीडर्स समिट में भाग लेंगे। पीएम मोदी के दौरे के दौरान डिनर का भी आयोजन किया गया है।

दिलचस्प बात यह है कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जानसन की अमेरिकी यात्रा भी पीएम मोदी की वाशिंगटन यात्रा के साथ मेल खा रही है। उनके भी पीएम मोदी से मिलने की संभावना है। 24 सितंबर की शाम को पीएम मोदी न्यूयार्क के लिए रवाना होंगे जहां अगले दिन वह संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपना भाषण देंगे। पीएम मोदी वार्षिक उच्च स्तरीय संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र में हिस्सा लेने के लिए न्यूयार्क जाएंगे। भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का एक अस्थायी सदस्य है, और इसकी एक महीने की अध्यक्षता पिछले महीने ही समाप्त हुई है।

जो बाइडन के राष्ट्रपति बनने के बाद प्रधानमंत्री मोदी का यह पहला दौरा होगा। इससे पहले 2019 में वह अमेरिका गए थे। इसके अलावा अफगानिस्तान पर तालिबानी हुकूमत के बाद दुनियाभर में बढ़ी चिंता के बाद भी पीएम मोदी का यह दौरा विशेष होगा।

Related Articles

Back to top button