ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
देश

बंगाल में बाढ़ की स्थिति भयावह, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में भी हालात ठीक नहीं; जानें क्या है मौजूदा स्थिति

नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। बंगाल में अभी भी बाढ़ की स्थिति भयावह है। इसी तरह गुजरात में 16 लाख से अधिक लोग इस बार बाढ़ की वजह से विस्थापित हुए हैं। वहीं, बिहार, यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल आदि राज्यों के कुछ इलाकों में भी अभी हालात ठीक नहीं हैं।

बंगाल के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति

बंगाल में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात हैं। भारी बारिश के बाद कोलकाता के कई इलाके आंशिक रूप से जलमग्न हो गए हैं। वहीं, कोलकाता में बारिश ने 13 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। यहां सोमवार को एक दिन में 142 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की गई है। इससे पहले साल 2008 के सितंबर महीने में एक दिन में 140 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। रविवार को रातभर बारिश हुई, जिस कारण कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के कई जिलों के कई इलाके जलमग्न हो गए और वहां सामान्य जनजीवन भी इसकी वजह से अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि राज्य में मंगलवार तक बारिश जारी रहने वाली है। अलीपुर मौसम कार्यालय के मुताबिक, कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर व दक्षिण 24 परगना जिलों में सबसे ज्यादा बारिश हुई है।

एमपी के रतलाम में पटरियों पर तीन फीट तक जमा हुआ पानी

मध्य प्रदेश के रतलाम में जारी बारिश के कारण सोमवार को ट्रेन की पटरियों पर तीन फीट तक पानी जमा हो गया। इस वजह से ट्रेनों का आवागमन भी बंद हो गया। लगातार हो रही बारिश के चलते सड़कों पर भी पानी भर गया है। यहां गाड़ियां भी नाव की तरह सड़कों पर तैरती नजर आईं। इतना ही नहींं दुकानों और घरों में भी बारिश का पानी घुस गया।

Related Articles

Back to top button