ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...
खेल

पाकिस्तान को राहत, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के मना करने के बाद इस देश ने भरी सीरीज खेलने की हामी

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के लिए एक राहत की खबर आई है। पिछले दिनों पहले न्यूजीलैंड के पाकिस्तान जाने के बाद दौरा रद करने और फिर इंग्लैंड के दौरे पर ना जाने की घोषणा करने से बोर्ड की काफी किरकिरी हुई थी। सुरक्षा कारणों की वजह से दोनों ही देशों ने पाकिस्तान में खेलने से मना कर दिया था। अब बोर्ड के लिए राहत की खबर यह है कि वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड की तरफ से यह आश्वासन दिया गया है कि दिसंबर में होने वाला उसका पाकिस्तान दौरा तय कार्यक्रम के मुताबिक ही होगा।

पाकिस्तान में मैच खेलने को लेकर इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की क्रिकेट बोर्ड के मैच खेलने के मना करने के बाद वेस्टइंडीज ने यो जोखिम उठाने का फैसला लिया है। सुरक्षा कारणों की वजह से न्यूजीलैंड की टीम ने पाकिस्तान जाने के बाद दौरा रद किया था। वनडे सीरीज के शुरू होने से कुछ घंटे पहले ही न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने इस सीरीज को रद कर टीम के सभी खिलाड़ियों को वापस बुलाने का फैसला लिया था। इसके बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने भी अपने आगामी पाकिस्तान दौरे को रद कर दिया। इन दो बड़े देशों के पाकिस्तान में खेलने से मना करने से बोर्ड की काफी किरकिरी हुई थी।

अब पाकिस्तान को वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने उम्मीद दिखाई है। वेस्टइंडीज (Cricket West Indies) की तरफ से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Cricket Board) को इस बात का आश्वासन दिया कि वह इस साल दिसंबर में अपने दौरे की प्रतिबद्धता का सम्मान करने की योजना बना रहा है।

लंबे समय बाद पाकिस्तान में क्रिकेट की शुरुआत होने पर वेस्टइंडीज की टीम ने तीन साल पहले सीरीज खेलने की पहल की थी। वेस्टइंडीज की टीम ने कराची में तीन टी20 मैचों के लिए पाकिस्तान का दौरा किया था। अब वेस्टइंडीज की टीम इस मुश्किल वक्त में तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलने के लिए एक बार फिर पाकिस्तान का दौरा करेगी। सीडब्ल्यूआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जॉनी ग्रेव इस बात का भरोसा दिलाया है।

Related Articles

Back to top button