ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
पंजाब

पंजाब में CM Mann के बड़े ऐलान! हर किसी को होगा लाभ

तरनतारन : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज 19,000 किलोमीटर से ज्यादा लंबी ग्रामीण संपर्क सड़कों की मरम्मत-अपग्रेडेशन कार्यों का शिलान्यास करने तरनतारन पहुंचे। इस मौके पर मुख्यमंत्री मान ने कहा कि ग्रामीण इलाकों के लिए यह ऐतिहासिक दिन है। उन्होंने कहा कि सड़कों की मरम्मत की जिम्मेदारी पांच साल के लिए ठेका लेने वाले ठेकेदार की होगी। उन्होंने ऐलान  करते कहा कि सड़कें अच्छी और चौड़ी बनाई जाएंगी जिसका हर एक को लाभ होगा।

मुख्यमंत्री मान ने आगे कहा कि इस काम के लिए कोई भी अधिकारी ठेकेदार को परेशान नहीं करेगा। तरनतारन में 1,210 किलोमीटर सड़कें हैं, जिन पर सवा दो सौ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जबकि सड़कों की मरम्मत के लिए 44 करोड़ रुपये एडवांस में दिए जाएंगे ताकि पांच साल तक कोई रुकावट न आए।

उन्होंने कहा कि पहले सड़कों की जांच के लिए मैनुअल सर्वे किया गया, जिसमें इंजीनियर भेजे गए, बाद में ए.आई. तकनीक से पता चला कि 400 से 500 मीटर तक सड़कें ही नहीं हैं, जिसकी रिपोर्ट पिछली सरकारों ने तैयार की थी। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि सरकार का उद्देश्य जनता का पैसा बचाकर उसे दोगुना या तिगुना करके लोगों को देना है।

इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं और कहा कि पहले अक्सर खबरें आती थीं कि एक दिन का कोयला बचा है, लेकिन अब लगातार मुफ्त बिजली के बावजूद 27 दिनों का कोयला है। इस दौरान उन्होंने पंजाब में बाढ़ से हुए नुकसान की जानकारी दी और कहा कि अब पंजाब को अपने पैरों पर खड़ा करने के प्रयास चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि 10 दिनों में हम 20 हजार एकड़ जमीन के चेक बांटना शुरू कर देंगे।

Related Articles

Back to top button