Breaking
गुजरात कांग्रेस के पूर्व विधायक के बिगड़े बोल, महात्मा गांधी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, BJP ने बोला हम... गांव में हुई महापंचायत, 8 लोगों का बाहर निकाला… आखिर क्यों लिया इतना बड़ा फैसला? पीएम मोदी 14 मई को वाराणसी से दाखिल करेंगे नामांकन, 13 मई को काशी में होगा रोड शो दादी इंदिरा और मां सोनिया की विरासत… रायबरेली सीट राहुल गांधी के लिए कितनी आसान? रायबरेली से स्नेह और भरोसे का रिश्ता…. राहुल गांधी के नामांकन पर भावुक हुईं प्रियंका गांधी गुजरात: रिटायर्ड ASI और पत्नी की हत्या, 35 लाख कैश-सोना लूटा… बहू-पोते ने ही दी थी सुपारी करोड़पति हैं अमेठी से कांग्रेस के उम्मीदवार केएल शर्मा, पत्नी के पास भी 6.5 करोड़ की दौलत तुम्हारा बेटा रेप केस में फंसा है, पब्लिक मार डालेगी, जान बचानी है तो पैसे भेजो मां ने बड़े भरोसे से परिवार की कर्मभूमि सौंपी है… रायबरेली से नामांकन के बाद राहुल का X पर पोस्ट तिहाड़ में फिर खूनी खेल… जेल नंबर-3 में आपसी विवाद के बाद एक कैदी की हत्या

वोटों के लिए पंजाब की बहु बनने को आतुर प्रियंका वाड्रा, अब यूपी की बेटी नहीं- प्रहलाद सिंह पटेल

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने पंजाब के मुख्यमंत्री के बयान को अलगाववादी बताते हुए ट्वीट कर कहा है कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के अलगाववादी बयान की निंदा करने से कर्तव्य पूरा नहीं होगा बल्कि कांग्रेस की महासचिव प्रियंका वाड्रा की उपस्थिति ने कांग्रेस नेतृत्व द्वारा फूट डालने और लड़ाने वाली प्रवृत्ति को बेनक़ाब कर दिया है। देश इसका जबाब देगा।
गौरतलब है कि कल 15 फरवरी को पंजाब के रूपनगर में चुनावी रैली के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने विवादित बयान दिया, कांग्रेस की महासचिव प्रियंका वाड्रा भी उसका समर्थन करती दिखीं।

दरअसल रैली को संबोधित करती हुई प्रियंका बोलीं कि समझदारी का इस्तेमाल करो। चुनाव का समय है। लंबी-लंबी बातें कहना नहीं चाहती। लेकिन पंजाब के लोगों, बहनों-भाइयों जो आपके सामने है, उसे ठीक से पहचानो। आपमें बहुत विवेक है। समझदारी है। उस समझदारी का इस्तेमाल करो। पंजाब पंजाबियों का है। पंजाब को पंजाबी चलाएंगे। अपनी सरकार बनाओ। यहां कोई नई राजनीति नहीं मिलेगी। ये बाहर से जो आते हैं। अपने पंजाब में उन्हें सिखाइए पंजाबियत क्या है। पंजाब मेरी ससुराल है।

प्रियंका के इतना बोलते ही मुख्यमंत्री चन्नी ने अलगाववादी बयान देते हुए कहा कि प्रियंका पंजाबियां दी बहू है। यूपी दे, बिहार दे, दिल्ली दे भईए आके इते राज नहीं कर दे। यूपी के भईयों को पंजाब में फटकने नहीं देना है। इस पर प्रियंका वाड्रा हंसते हुए जो बोले सो निहाल के नारे लगाने लगीं।

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि दरअसल यह हैरान करने वाली बात है कि प्रियंका गांधी जब यूपी में चुनाव प्रचार के लिए जाती हैं तो खुद को यूपी की बेटी बताती हैं और जब वो पंजाब में चुनाव प्रचार पर होती हैं और पंजाब के मुख्यमंत्री यूपी के लोगों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं तो प्रियंका वाड्रा मुस्कुराती हुई उनके साथ नारे लगाती हैं। इससे यही लग रहा है कि वे वोटों के लिए पंजाब की बहु बनने का दिखावा करने को तो आतुर हैं लेकिन वे यूपी की बेटी नहीं हैं, वरना वह मुख्यमंत्री चन्नी द्वारा यूपी के भाई-बहनों की, की गई बेइज्जती और अलगाववादी बयान का समर्थन नहीं करतीं  पटेल ने कहा कि इससे कांग्रेस पार्टी का असली चरित्र सबके सामने आ गया है। कांग्रेस ने शुरु से ही फूट डालो, शासन करो की नीति पर काम किया है लेकिन हमारे देश की जनता बहुत समझदार है और वह इस चुनाव में इसका करारा जवाब देगी।

गुजरात कांग्रेस के पूर्व विधायक के बिगड़े बोल, महात्मा गांधी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, BJP ने बोला हमला     |     गांव में हुई महापंचायत, 8 लोगों का बाहर निकाला… आखिर क्यों लिया इतना बड़ा फैसला?     |     पीएम मोदी 14 मई को वाराणसी से दाखिल करेंगे नामांकन, 13 मई को काशी में होगा रोड शो     |     दादी इंदिरा और मां सोनिया की विरासत… रायबरेली सीट राहुल गांधी के लिए कितनी आसान?     |     रायबरेली से स्नेह और भरोसे का रिश्ता…. राहुल गांधी के नामांकन पर भावुक हुईं प्रियंका गांधी     |     गुजरात: रिटायर्ड ASI और पत्नी की हत्या, 35 लाख कैश-सोना लूटा… बहू-पोते ने ही दी थी सुपारी     |     करोड़पति हैं अमेठी से कांग्रेस के उम्मीदवार केएल शर्मा, पत्नी के पास भी 6.5 करोड़ की दौलत     |     तुम्हारा बेटा रेप केस में फंसा है, पब्लिक मार डालेगी, जान बचानी है तो पैसे भेजो     |     मां ने बड़े भरोसे से परिवार की कर्मभूमि सौंपी है… रायबरेली से नामांकन के बाद राहुल का X पर पोस्ट     |     तिहाड़ में फिर खूनी खेल… जेल नंबर-3 में आपसी विवाद के बाद एक कैदी की हत्या     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें