ब्रेकिंग
Jabalpur News: पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह बब्बू को फिर मिली जान से मारने की धमकी; गोरखपुर थाने में... Supreme Court on Kerala Elephant: केरल के सबसे ऊंचे हाथी 'रमन' की कस्टडी पर SC का बड़ा आदेश; व्यावसा... Faridabad News: खुले में कूड़ा फेंका तो लगेगा 50 हजार का जुर्माना; नगर निगम फरीदाबाद का बड़ा एक्शन Rajasamand News: प्री-वेडिंग फोटोशूट के दौरान बड़ा हादसा; कुंड में डूबने से युवक की मौत, मंगेतर के सा... Vaibhav Sooryavanshi Batting: अफगानिस्तान ए के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का तूफान; 200 की स्ट्राइक रेट से... Welcome to the Jungle Trailer: अक्षय कुमार की फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर खर्च हुए 1.5 करोड़; जानें क्यो... Mahendra Makhijani Arrested: अमेरिका में भारतीय मूल के महेंद्र माखीजानी 955 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी क... Ethanol Blending News: पेट्रोल होगा सस्ता! E22-E30 फ्यूल पर सरकार ने खत्म की एक्साइज ड्यूटी, जानें क... WhatsApp Support Ending: जल्द इन पुराने iPhone और Android फोन पर बंद हो जाएगा WhatsApp; जानें क्या ह... Parama Ekadashi 2026: आज है परमा एकादशी; भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए लगाएं इन खास चीजों का भ...
देश

मुंबई में आज भी भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया मानसून अपडेट

मुंबई: मौसम विभाग ने सोमवार को रायगढ़ जिले में छिटपुट स्थानों पर और मुंबई शहर तथा उपनगरीय जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग ने रविवार को पूर्वानुमान किया है कि पूरे महाराष्ट्र में सोमवार को व्यापक स्तर पर वर्षा होगी। विभाग के मुम्बई क्षेत्रीय केंद्र के एक अधिकारी ने कहा कि मुम्बई के पड़ोसी ठाणे और पालघर जैसे जिलों में सोमवार को कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने का पूर्वानुमान है। अधिकारी ने कहा कि वर्षा में मंगलवार के बाद कम होगी। जिन जिलों में सोमवार को भारी वर्षा होने का पूर्वानुमान हैं उनमें पुणे, कोल्हापुर, सतारा और नासिक शामिल हैं।

भारी वर्षा के पूर्वानुमान वाले जिलों में नंदुरबार, जलगांव, धुले, औरंगाबाद, परभणी, हिंगोली, नांदेड, लातुर,उस्मानाबाद और जालना शामिल हैं। विभाग ने कहा, ‘‘इन जिलों में छिटपुट स्थानों पर भारी वर्षा होगी।” विभाग ने इसके साथ ही कहा कि महाराष्ट्र में सप्ताह के बाकी दिनों के दौरान हल्की से मध्यम वर्षा होने की उम्मीद है।

विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे से शुरू हुए 24 घंटे के समयावधि के दौरान कोलाबा और सांताक्रूज वेधशालाओं ने क्रमश: 44.2 मिलीमीटर और 27.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की। मुंबई और इसके उपनगर, ठाणे, पालघर और पुणे में एक जून से 24 जुलाई के बीच सामान्य औसत से अधिक बारिश दर्ज की गई है। शुक्रवार और शनिवार को पड़ोसी ठाणे जिले में भारी वर्षा से कई क्षेत्रों में जलजमाव हो गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button