ब्रेकिंग
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत नेता अली खामेनेई का अंतिम संस्कार 4 जुलाई से; मशहद मे... Delhi Crime News: त्रिलोकपुरी में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दरिंदगी; ईंट से हमला कर दिया दुष्कर्म, ... Global Kashmiri Pandit Conclave: 'वापसी ही सबसे सच्ची जीत है', श्रीनगर में बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्... Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे ने बुलाई सांसदों की आपात बैठक; क्या शिवसेना (UBT) में टूट की है तै... Banke Bihari Temple News: क्या जर्जर हो रहा है बांके बिहारी मंदिर? दरारों की चर्चाओं के बीच हाई पावर... TMC Crisis in Bengal: तृणमूल कांग्रेस में बड़ी टूट के संकेत; सुदीप बंद्योपाध्याय के बागी खेमे में शाम... Next Chief of Army Staff: जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ; केंद्र सरकार ... NEET Re-Exam Update: परीक्षा में छात्रों को मिलेगा 15 मिनट का अतिरिक्त समय; शिक्षा मंत्री ने दी बड़ी ... Kainchi Dham Traffic Plan: कैंची धाम मेले के लिए प्रशासन का रूट चार्ट जारी; मंदिर तक सिर्फ शटल से मि... Broken Hair Vastu Tips: क्या टूटे बालों को इधर-उधर फेंकना अशुभ है? जानें इसके पीछे का ज्योतिषीय कारण
देश

साइड देने के विवाद पर दिव्यांग ई-रिक्शा चालक से हाथापाई

बिलासपुर।  कोतवाली क्षेत्र के शनिचरी स्थित बिलासा चौक के पास साइड नहीं देने को लेकर विवाद करते हुए ई-रिक्शा चालक ने एक दिव्यांग ई-रिक्शा चालक को जान से मारने की धमकी देते हुए हाथापाई कर दी। इस मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। कोतवाली पुलिस के अनुसार संजय साहू पिता माखन साहू सरकंडा के प्रगति विहार फेस-1 में अपने भाई नामदेव साहू के साथ रहते हैं। संजय व उनके भाई नामेदव साहू ई-रिक्शा चलाकर जीवनयापन करते हैं।

नामदेव पैर से दिव्यांग हैं। शनिवार को दोपहर वे अपनी ई—रिक्शा क्रमांक सीजी 10 एएल 7499 को सुधारवाने के बाद कुदुदंड से शनिचरी बाजार होते हुए प्रगति विहार जा रहे थे। इस दौरान दिव्यांग भाई नामदेव अपनी ई-रिक्शा क्रमांक सीजी 10 एआर 8983 में आगे चल रहे थे। वहीं, संजय पीछे था। बिलासा चौक से पहले हरदेव लाल मंदिर के पास ई—रिक्शा चालक आनंदराम गेडाम मिला। वह अपनी ई-रिक्शा में था। इस दौरान वह साइड नहीं देने के नाम पर संजय से गाली-गलौज करने लगा। इस बीच वह गाली-गलौज करते हुए बिलासा चौक तक पहुंच गय

इस पर संजय ने उसे गाली देने से मना किया। तब वह धमकी देने लगा। फिर रपटा चौक के पास संतोष भोजनालय के पास रिक्शा रोक ली। इस दौरान भाई से विवाद होते देखकर दिव्यांग नामदेव साहू भी रुक गया। तब आनंदराम ने उसके साथ भी गाली—गलौज करते हुए हाथापाई शुरू कर दी। देखते ही देखते उसने लकड़ी का पल्ला निकाल लिया और नामदेव साहू के सिर में हमला कर दिया। इस पर संजय ने बीच-बचाव किया। तब उसके साथ भी हाथापाई करते हुए मारपीट करने लगा। आसपास के फल ठेला वालों ने बीच-बचाव कर विवाद को शांत कराया। इस घटना के बाद संजय व उसके भाई कोतवाली थाना पहुंचे। उनकी रिपोर्ट पर पुलिस ने ई रिक्शा चालक आनंदराम गेडाम के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button