ब्रेकिंग
Police News: सड़क हादसे में आरक्षक की दुखद मौत; सरकार ने परिवार को दी 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता Bhilai News: साईं मंदिर डकैतीकांड के 67 दिन बीते, पुलिस के हाथ अब भी खाली; आखिर कहाँ छिपे हैं डकैत? Double Murder: बाउंसर जीजा ने दो सालियों को मारी गोली, दोनों की मौत; इलाके में पसरा सन्नाटा Gold Robbery: ज्वेलरी शोरूम के मैनेजर पर तलवार से वार, बदमाशों ने लूटे 1 करोड़ के सोने-चांदी के जेवर Crime News: गवाही देने से नाराज बदमाश ने चलाया चाकू, दो युवक गंभीर रूप से घायल; आरोपी गिरफ्तार Balod Heritage: विश्व पटल पर चमका बालोद का करकाभाट; 5000 साल पुराने अवशेष देखने कोरिया से पहुंचे शोध... Prayas Entrance Exam 2026: छत्तीसगढ़ प्रयास स्कूलों में एडमिशन के लिए 10 मई को परीक्षा; NEET, JEE और... Chhattisgarh Crime: बालोद के पास पटरी पर मिले युवक-युवती के शव; प्रेम प्रसंग में जान देने की चर्चा, ... CG News: तेंदुए और हाथियों के हमले में दो की मौत; MCB और कोरिया में दहशत, वन विभाग की लापरवाही पर फू... IPL 2026 Final: बेंगलुरु से क्यों छिनी आईपीएल फाइनल की मेजबानी? जानें BCCI के इस बड़े फैसले के पीछे ...
देश

महिला आयोग के नियमों में बदलाव करने शासन को भेजेंगे प्रस्ताव

रायपुर: राज्य महिला आयोग शीघ्र ही नियमों में संशोधन करने और कुछ नए नियम जोड़ने का प्रस्ताव सरकार को भेजेगी। इस संबंध में शनिवार को बैठक हुई। बैठक में सदस्यों ने कई मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही फैसला लिया कि नियमों में बदलाव करने की जरूरत है। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डा. किरणमयी नायक ने बताया कि पिछले साल अध्यक्ष पदभार ग्रहण करने के बाद प्रदेशभर के विविध जिलों में अब तक 1500 प्रकरणों की सुनवाई की जा चुकी है।

इस दौरान पाया गया कि महिला आयोग का अधिनियम तत्कालीन मध्यप्रदेश शासन का है, जिसे छत्तीसगढ़ के अनुरुप कई मुद्दों पर सशक्त करने की आवश्यकता है। बैठक में महिला आयोग अधिनियम 1995 के अंतर्गत अधिनियम के नाम, विस्तार और प्रारंभ, परिभाषा, राज्य महिला आयोग गठन, अध्यक्ष, सदस्यों की पदावधि तथा सेवा शर्तों, वेतन भत्तों का भुगतान, समितियां, आयोग द्वारा विनियमित की जाने वाली प्रक्रिया, आयोग के कृत्य, वार्षिक रिपोर्ट, राज्य सरकार से परामर्श, नियम बनाने की शक्तियों आदि विषय पर चर्चा की गई।

चर्चा के आधार पर संशोधन प्रस्ताव तैयार कर शासन को प्रेषित किया जाएगा। बैठक में आयोग की अध्यक्ष डा.किरणमयी नायक, सदस्य शशिकांता राठौर, अनीता रावटे, अर्चना उपाध्याय, पूर्व सदस्य खिलेश्वरी किरण, ममता साहू, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सचिव केएस ध्रुव, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सचिव बीएल बंजारे, राज्य स्तरीय संसाधन केन्द्र के संयुक्त संचालक एसके चौबे, महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त संचालक क्रिस्टीना एस. लाल एवं उप संचालक आरजे कुशवाहा, महिला आयोग के प्रभारी सचिव अभय देवांगन, आयोग के पूर्व विधि सलाहकार एलके मढरिया, अधिवक्ता शमीम रहमान, विनोद भारत, डा. अखिलेश भारद्वाज मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button