ब्रेकिंग
पीथमपुर में स्थापित हुआ आधुनिक ईवी प्लांट: सालाना बनेंगी 5000 इलेक्ट्रिक बसें भोपाल के जेपी अस्पताल में हज-2027 की तैयारियां तेज: मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस जांच शुरू सागर जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का तीखा हमला: मंत्री गोविंद राजपूत पर लगाए गंभीर आरोप अनाज के दानों से विदेशी मेहमानों का अनोखा स्वागत: नर्मदापुरम के किसान ने दिखाई अनूठी कला MP Barrier Free Tolling: देवास-भोपाल कॉरिडोर पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू, FASTag और कैमरों से ऑटोमैटिक क... Ladli Behna Yojana 40th Installment: 13 सितंबर को आगर-मालवा से 40वीं किस्त जारी करेंगे सीएम मोहन याद... Indore Police Bravery: इंदौर में धू-धू कर जली कार, ट्रैफिक पुलिस टीम ने कांच तोड़कर चालक को निकाला; ... Jabalpur News: 4 साल पहले तोड़ा स्कूल भवन, आज तक नहीं बनी छत; पेड़ के नीचे और आंगनबाड़ी में पढ़ने को... Jabalpur News: कीचड़ भरे रास्ते पर तड़पकर हुई डिलीवरी, गुस्साए पूरे गांव ने फावड़ा उठाकर खुद बना डाल... जबलपुर में बेलगाम डंपर का कहर: मंदिर से घर लौट रही महिला शिक्षिका को कुचला, इलाज के दौरान मौत
खेल

IPL से बाहर हुए कुलदीप यादव ने कराई सर्जरी, शेयर की अस्पताल से अपनी तस्वीर

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर कुलदीप यादव के घुटने की सर्जरी सफलतापूर्वक हो गई है। इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम की तरफ से खेलने वाले इस चाइनामैन गेंदबाज को प्रैक्टिस के दौरान चोट लगी थी। यूएई में टीम कैंप में फील्डिंग करते वक्त उनकी घुटना मुड गया था। कुलदीप ने बुधवार को सोशल मीडिया के जरिए सफल सर्जरी की जानकारी दी।

कुलदीप ने अस्पताल की बिस्तर पर ली हुई एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, “मेरी सर्जरी सफल रही चोट के सुधार होने की यात्रा अभी बस शुरू हुई है। आप सभी लोगों का इतना समर्थन करने के लिए बहुत धन्यवाद। अब मेरा सारा ध्यान रिहैब को अच्छी तरह से पूरा करने पर रहेगा और पिच पर जितनी हो उतनी जल्दी वापसी करते हुए वो करना चाहूंगा जो मुझे करना हमेशा ही सबसे ज्यादा पसंद है।”

27 सितंबर को पीटीआइ ने इस बात की जानकारी दी थी कि कुलदीप यादव को घुटने में चोट लगी है जिसकी वजह से वह यह घरेलू सीजन और आइपीएल के 14वें सीजन के दूसरे चरण के मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि कुलदीप का रिहैब लंबा चलने वाला है। इंटरनेशनल क्रिकेट से उनको कुछ दिन दूर रहना होगा इसके बाद ही वह टीम इंडिया में वापसी का प्रयास करेंगे।

बीसीसीआइ की तरफ से बताया गया, हां हमें इस बात की जानकारी मिली थी कि कुलदीप को यूएई में प्रैक्टिस के दौरान घुटने में काफी गंभीर चोट आई थी। फील्डिंग करने के दौरान उनका घुटना मुड गया था और उस वक्त वह काफी तकलीफ से गुजरे थे।

Related Articles

Back to top button