ब्रेकिंग
पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दि... दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बो... सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को ख... देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IM... इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बन... द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन ...
देश

जम्मू के चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की चेतावनी , अधिकारों के लिए तेज होगा आंदोलन

जम्मू : जम्मू के चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (जेसीसीआई) ने बुधवार को कहा कि वह अंतिम निष्कर्ष निकलने तक आंदोलन को तेज करने के साथ जम्मू प्रांत के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेगा। जेसीसीआई के अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने संगठन के हितधारकों के साथ यहां बैठक के दौरान जम्मू के अधिकारों के लिए आंदोलन तेज करने की चेतावनी भी दी।

इससे पहले जेसीसीआई ने जम्मू-कश्मीर सरकार की कथित तौर पर भेदभाव और दिशाहीन नीतियों के खिलाफ इसी महीने 22 सितंबर को एक दिन की हड़ताल भी की थी। जेसीसीआई का कहना है कि व्यापारियों के लिए नीतिगत निर्णय बंद कमरों में बिना परामर्श या व्यापारियों को विश्वास में लिए किये जाते हैं। उसने सरकार पर जम्मू क्षेत्र के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए तत्काल सुधारात्मक उपाय करने के लिए भी कहा है।

गुप्ता ने सरकार को व्यापारी समुदाय के धैर्य की परीक्षा न लेने की चेतावनी देते हुए कहा, “जेसीसीआई) जम्मू के लिए तब तक संघर्ष करता रहेगा जब तक कि सच्चे अधिकारों की यह महत्वपूर्ण लड़ाई तार्किक निष्कर्ष पर नहीं पहुंच जाती।”

उन्होंने संकल्प लेते हुए कहा कि जम्मू चैंबर इस प्रांत के लोगों, विशेषकर व्यापारियों और उद्योगपतियों को न्याय सुनिश्चित करने के लिए अथक प्रयास करता रहेगा।

Related Articles

Back to top button