Breaking
गुजरात कांग्रेस के पूर्व विधायक के बिगड़े बोल, महात्मा गांधी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, BJP ने बोला हम... गांव में हुई महापंचायत, 8 लोगों का बाहर निकाला… आखिर क्यों लिया इतना बड़ा फैसला? पीएम मोदी 14 मई को वाराणसी से दाखिल करेंगे नामांकन, 13 मई को काशी में होगा रोड शो दादी इंदिरा और मां सोनिया की विरासत… रायबरेली सीट राहुल गांधी के लिए कितनी आसान? रायबरेली से स्नेह और भरोसे का रिश्ता…. राहुल गांधी के नामांकन पर भावुक हुईं प्रियंका गांधी गुजरात: रिटायर्ड ASI और पत्नी की हत्या, 35 लाख कैश-सोना लूटा… बहू-पोते ने ही दी थी सुपारी करोड़पति हैं अमेठी से कांग्रेस के उम्मीदवार केएल शर्मा, पत्नी के पास भी 6.5 करोड़ की दौलत तुम्हारा बेटा रेप केस में फंसा है, पब्लिक मार डालेगी, जान बचानी है तो पैसे भेजो मां ने बड़े भरोसे से परिवार की कर्मभूमि सौंपी है… रायबरेली से नामांकन के बाद राहुल का X पर पोस्ट तिहाड़ में फिर खूनी खेल… जेल नंबर-3 में आपसी विवाद के बाद एक कैदी की हत्या

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी बोले- ‘हरीश रावत जी देख रहे हैं मुंगेरीलाल के हसीन सपने’

देहरादून।  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत के राज्य में विधानसभा चुनाव जीतने के उनके दावों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, ‘रावत जी मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं’। बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने यह दावा किया कि कांग्रेस सत्ता में नहीं आ रही है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य में बहुमत के साथ सत्ता पर काबिज रहेगी।

सीएम पुष्‍कर सिंह धामी ने यह तब कहा जब हरीश रावत ने मंगलवार को विश्वास जताया कि उनकी पार्टी 48 सीटें जीतकर राज्य में सरकार बनाएगी। कांग्रेस में कोई भी उनके (हरीश रावत) मुख्यमंत्री बनने का विरोध नहीं कर रहा है। हरीश रावत ने कहा, ‘मैं साफ तौर पर देख रहा हूं कि कांग्रेस चुनाव में 48 सीटें जीत रही है।

मैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को देना चाहता हूं बधाई : हरीश रावत

हरीश रावत ने कहा करीब छह विधानसभा सीटों पर कड़ा मुकाबला है। कहा कि भाजपा की साख बचाने के लिए मैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई देना चाहता हूं। क्योंकि चुनाव में भाजपा को 20 से कम सीटें मिलने जा रही हैं। उन्‍होंने कहा कि मैं उनसे कहना चाहता हूं कि इस बार लोगों का फैसला उनके खिलाफ गया है। लेकिन उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि उनके बड़े भाई (हरीश रावत) की शुभकामनाएं उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी सत्ता में आती है तो मुख्यमंत्री पर कांग्रेस आलाकमान के फैसले को वह स्वीकार करेंगे।

पार्टी आलाकमान का जो भी फैसला होगा करेंगे उसे स्वीकार

हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड के लिए पार्टी आलाकमान का जो भी फैसला होगा, हम उसे स्वीकार करेंगे। अगर उत्तराखंड में कांग्रेस जीतती है तो इसका का श्रेय राहुल गांधी को जाएगा है। आपको बता दें कि उत्‍तराखंड में सभी 70 सीटों पर 14 फरवरी को मतदान हुआ था और 10 मार्च का मतगणना होगी।

गुजरात कांग्रेस के पूर्व विधायक के बिगड़े बोल, महात्मा गांधी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, BJP ने बोला हमला     |     गांव में हुई महापंचायत, 8 लोगों का बाहर निकाला… आखिर क्यों लिया इतना बड़ा फैसला?     |     पीएम मोदी 14 मई को वाराणसी से दाखिल करेंगे नामांकन, 13 मई को काशी में होगा रोड शो     |     दादी इंदिरा और मां सोनिया की विरासत… रायबरेली सीट राहुल गांधी के लिए कितनी आसान?     |     रायबरेली से स्नेह और भरोसे का रिश्ता…. राहुल गांधी के नामांकन पर भावुक हुईं प्रियंका गांधी     |     गुजरात: रिटायर्ड ASI और पत्नी की हत्या, 35 लाख कैश-सोना लूटा… बहू-पोते ने ही दी थी सुपारी     |     करोड़पति हैं अमेठी से कांग्रेस के उम्मीदवार केएल शर्मा, पत्नी के पास भी 6.5 करोड़ की दौलत     |     तुम्हारा बेटा रेप केस में फंसा है, पब्लिक मार डालेगी, जान बचानी है तो पैसे भेजो     |     मां ने बड़े भरोसे से परिवार की कर्मभूमि सौंपी है… रायबरेली से नामांकन के बाद राहुल का X पर पोस्ट     |     तिहाड़ में फिर खूनी खेल… जेल नंबर-3 में आपसी विवाद के बाद एक कैदी की हत्या     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें