ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
देश

प्रियंका गांधी की हिरासत पर बोले राहुल गांधी- निडर और सच्चे कांग्रेसी हार नहीं मानेंगे, सत्याग्रह जारी रहेगा

नई दिल्ली। लखीमपुर हिंसा का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को पुलिस हिरासत मं 28 घंटे से ज्यादा का समय हो गया है। प्रियंका की रिहाई के लिए सीतापुर में पीएसी गेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस समर्थकों का विरोध भी जारी है। वहीं अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बहन प्रियंका गांधी की हिरासत पर बोलते हुए कहा निडर और सच्चे कांग्रेसी हार नहीं मानेंगे। साथ ही कहा कि सत्याग्रह नहीं रुकेगा।

बता दें कि बीते दिन भी राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी के समर्थन में ट्वीट किया था। उन्होंने कहा था कि  प्रियंका, मैं जानता हूं तुम पीछे नहीं हटोगी- तुम्हारी हिम्मत से वे डर गए हैं। न्याय की इस अहिंसक लड़ाई में हम देश के अन्नदाता को जिता कर रहेंगे।

jagran

बता दें कि रविवार को तड़के प्रियंका गांधी को सीतापुर पुलिस ने हिरासत में लिया था। उसके बाद से अब तक प्रियंका गांधी पुलिस की हिरासत में ही हैं। उनकी रिहाई के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता सीतापुर में पीएसी गेस्ट हाउस के गेट पर प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि 30 घंटे से अधिक हिरासत में रखी गई प्रियंका गांधी के कमरे के ऊपर यूपी पुलिस का ड्रोन कैमरा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है। सच्चाई ये है कि हमें पता भी नहीं कि ये ड्रोन है किसका? यहां खड़े अधिकारी और पुलिस कह रहे हैं। उन्हें कोई संज्ञान नहीं।

उधर, प्रियंका गांधी का हिरासत में रहते हुए झाडू लगाने वाला वीडियो भी  सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। अब प्रियंका ने पुलिस हिरासत में अपना एक वीडियो जारी किया है। इसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वह वीडियो देखने के लिए बोल रही हैं, जिसमें किसानों पर गाड़ी चलाने का दावा किया जा रहा है। साथ ही सांसद के बेटे को गिरफ्तारी को लेकर सवाल उठाया? प्रियंका ने इसके साथ ही कहा कि किसानों ने ही देश को आजादी दिलाई। साथ ही कहा कि लखीमपुर आइए और किसानों की पीड़ा सुनें। उनकी सुरक्षा करना आपका धर्म है।

Related Articles

Back to top button