ब्रेकिंग
Char Dham Yatra News: गंगोत्री और केदारनाथ अब होंगे एक-दूसरे के करीब; 100 किमी लंबी नई सड़क का ब्लूप्... Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर एनकाउंटर मामले में नया मोड़; एसपी पहुंचे मृतक के घर, परिवार ने की CBI... Tragic Incident in Gumla: मानसिक बीमारी से परेशान मां ने बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग? जांच में... Delhi Crime News: छतरपुर में 11 वर्षीय बच्ची का अपहरण और हत्या; कैब ड्राइवर बाशु कुमार गिरफ्तार Jaipur Metro Phase-2: प्रधानमंत्री मोदी 4 जुलाई को करेंगे शिलान्यास; 13 हजार करोड़ की सौगात Yamuna Bazar Encroachment: दिल्ली के यमुना बाजार में चला प्रशासन का बुलडोजर, अवैध निर्माण पर बड़ी कार... Lohagad Fort Murder Case: केतन अग्रवाल की हत्या की खौफनाक साजिश; मंगेतर सिया गोयल ने प्रेमी के साथ म... Akash Deep Marriage: टीम इंडिया के गेंदबाज आकाश दीप बंधे शादी के बंधन में, वाराणसी में हुई आलीशान शा... Venezuela Earthquake News: वेनेजुएला में 126 साल का सबसे भीषण भूकंप; 7.5 तीव्रता के झटकों से कांपी ध... Jharkhand Health Department: रिम्स में मेडिकल एडमिशन में अनियमितता; स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर C...
देश

836 भारतीय शांतिरक्षक उत्कृष्ट सेवा के लिए संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन में तैनात 800 से अधिक भारतीय शांतिरक्षकों की सेवा पूरी होने पर उन्हें उत्कृष्ट सेवा के लिए संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित किया गया। दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन (UNMISS) की रिपोर्ट के अनुसार भारत के 836 शांतिरक्षकों को विश्व के सबसे छोटे देश में स्थायी शांति लाने की संकल्पित सेवा के वास्ते हाल में संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित किया गया है।

UNMISS फोर्स कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल शैलेश तिनाइकर ने कर्तव्यों का सफलतापूर्वक निर्वहन करने के लिए भारतीय बटालियन की सराहना की और रेन्क (दक्षिण सूडान) में 32 कर्मियों को बचाने और उन्हें जुबा (दक्षिण सूडान की राजधानी) सुरक्षित पहुंचाने के लिए भारतीय शांतिरक्षकों के प्रयासों की प्रशंसा की।  दक्षिण सूडान में भारत के राजदूत विष्णु शर्मा इस समारोह में विशिष्ट अतिथि थे।

उन्होंने कहा कि दक्षिण सूडान में स्थायी शांति के लिए भारतीय शांतिरक्षकों द्वारा दिखाया साहस, प्रतिबद्धता और बलिदान उन समुदायों के लिए आशा की किरण है, जिनकी आप सेवा करने के लिए वहां मौजूद थे। आपने संयुक्त राष्ट्र और अपने देश को बहुत गौरवान्वित किया है। अगस्त 2021 तक, यूएनएमआईएसएस में कुल 19,101 जवान तैनात थे। भारत वर्तमान में मिशन में दूसरा सबसे बड़ा सैन्य योगदान देने वाला देश है।

Related Articles

Back to top button