ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
मनोरंजन

NCB ऑफिस से कोर्ट के लिए निकले आर्यन खान, जमानत याचिका पर चल रही है सुनवाई

नई दिल्ली। शाह रुख ख़ान के बेटे आर्यन ख़ान की रिहाई पर आज मुंबई के मजिस्ट्रेट फैसला देने वाले हैं। आर्यन ख़ान इस वक्त एनसीबी की कस्टडी में हैं। 2 अक्टूबर को उन्हें मुंबई के क्रूज से हिरासत में लिया गया था, फिर गिरफ्तार कर 4 अक्टूबर तक एनसीबी की कस्टडी में भेज दिया गया था। 4 अक्टूबर को इस मामले में फिर से सुनवाई हुई और आर्यन को 7 अक्टूबर तक कस्टडी में भेज दिया।

7 अक्टूबर को आर्यन की एक बार फिर कोर्ट में पेशी हुई और ख़ान समेत इस केस के आठ आरोपितों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। लेकिन इसके तुरंत बाद आर्यन के वकील सतीश मानशिंदे ने उसी अदालत में अंतरिम जमानत का आवेदन दे दिया। जिसपर आज 12 : 30 बजे सुनवाई होनी है…

 Aryan Khan Bail Hearing LIVE UPDATE :

* आर्यन खान समेत सभी आठ आरोपियों की जमानत पर सुनवाई कुछ देर में शुरू होने वाली है। आर्यन के वकील सतीश मानशिंदे कोर्ट में पहुंच गएं हैं। एनसीबी से भी कोर्ट ने जवाब मांगा है।

*आर्यन खान को लेकर एक्ट्रेस सोमी अली ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपने ऑफिसशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा,’कौन सा बच्चा है जिसने ड्रग्स के साथ एक्सपेरिमेंट नहीं किया, इस बच्चे को घर जाने दो। ड्रग्स और वैश्यावृति कभी खत्म नहीं होने वाले, इसलिए उन्हें अपराध मानना ही बंद कर देना चाहिए’।  

 * आर्यन ख़ान के सपोर्ट में रवीना टंडन ने एक ट्वीट किया है जिसमें एक्ट्रेस ने इस मामले पर नाराजगी जताते हुए कहा कि ‘आर्यन खान के साथ शर्मिंदा करने वाली राजनीति खेली जा रही है। यह एक युवा लड़के की जिंदगी और भविष्य है जिससे लोग खिलवाड़ कर रहे हैं। दिल टूटने वाली बात है।’

 * आज आर्यन ख़ान की मां गौरी ख़ान का जन्मदिन है इस मौके पर फराह ख़ान ने गौरी के लिएअपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। फराह ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘माता-पिता की प्रार्थना पहाड़ों और हिला सकती हैं’।

Related Articles

Back to top button