ब्रेकिंग
West Bengal News: बंगाल में 1 जून से महिलाओं को मिलेंगे ₹3000, शुभेंदु सरकार का 'अन्नपूर्णा भंडार' प... पीएम मोदी का वडोदरा से संबोधन: 'वर्क फ्रॉम होम' अपनाएं और सोने की खरीदारी टालें, जानें क्या है वजह Mira Bhayandar News: काशीमीरा में शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाने पर बवाल, सरनाईक और मेहता आमने-सामने BRICS Meeting Delhi: दिल्ली में जुटेगा BRICS, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर होगी चर्चा Rewa News: तिलक के दौरान दूल्हे के अफेयर का खुलासा, शादी से मना करने पर लड़की पक्ष को दौड़ा-दौड़कर प... Secunderabad News: बीटेक छात्र यवन की हत्या का खुलासा, लड़की के पिता-भाई समेत 10 आरोपी गिरफ्तार UP BJP Meeting Lucknow: 2027 चुनाव का रोडमैप तैयार करेगी BJP, लखनऊ में 98 जिलाध्यक्षों की बड़ी बैठक Katihar Crime News: कटिहार में मानवता शर्मसार, नाबालिगों को खूंटे से बांधकर पीटा, सिर मुंडवाकर जबरन ... Jamshedpur Triple Murder: जमशेदपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने पत्नी और दो बच्चों को उतार... Patna News: पटना के ‘एटीएम वाले सैलून’ पर बैंक का एक्शन, वायरल वीडियो के बाद हटाया गया SBI का बोर्ड
देश

भाजपा ने अपने सांसदों के साथ IIM, IIMC जैसे संस्थानों के 40 छात्रों को बनाया इंटर्न

नई दिल्लीः अपनी तरह की पहली पहल के तहत भाजपा ने संसद में अपने सांसदों के और प्रभावी बनने में उन्हें सहयोग पहुंचाने के लिए आईआईएम और आईआईएससी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के मेधावी विद्यार्थियों को उनके साथ काम करने के लिए इंटर्न बनाया।

भाजपा संसदीय दल के सचिव बालासुब्रमण्यम के ने बताया कि भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी), बेंगलुरु के भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), भारतीय राष्ट्रीय विधि महाविद्यालय, राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं स्नायु विज्ञान संस्थान के 40 विद्यार्थियों को 17 वीं लोकसभा के पहले सत्र के लिए सांसदों के साथ जोड़ा गया था।

इन विद्यार्थियों की उनकी भूमिका को लेकर सराहना करते हुए बालासुब्रमण्यम ने बताया कि उन्होंने ढेर सारा शोध किया, विविध विषयों का अध्ययन किया और पार्टी सांसदों को इस सत्र के दौरान महत्वूपर्ण जानकारियां दीं। यह सदन में पार्टी सांसदों के भाषण एवं सक्रिय भागीदारी में परिलक्षित हुआ। खासकर दो मौकों पर, राष्ट्रपति के अभिभाषण और केंद्रीय बजट पर चर्चा के दौरान वे सांसदों को तैयार करने में बड़े मददगार साबित हुए।

इसी के साथ, इन विद्यार्थियों को एक अच्छा मौका मिला क्योंकि उनमें से कई सिविल सेवाओं की तैयारी कर रहे हैं। ये सभी विद्यार्थी थिंक इंडिया के मार्फत आए जिसने वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय संसदीय कार्य मत्री प्रह्लाद जोशी से उनके संसदीय (संसदीय इंटर्नशिप कार्यक्रम) के लिए संपर्क किया था।

जोशी को भेजे गये थिंक इंडिया के पत्र के अनुसार पार्टी को विद्यार्थियों और विविध क्षेत्रों के पेशेवरों से 600 से अधिक आवेदन मिले थे। मूल्यांकन की कड़ी प्रक्रिया के बाद 40 विद्यार्थियों को सांसद के साथ इंटर्नशिप के लिए चुना गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष एस सुब्बैया ने कहा कि थिंक इंडिया इस देश की श्रेष्ठ मेधाओं को साथ लाने और उनमें ‘देश प्रथम’ की भावना भरने के लिए परिषद की एक पहल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button