ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
देश

छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल के साथ वाराणसी पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा, करेंगी किसान न्याय रैली

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस में प्राण फूंकने की तैयारी में लगीं पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार को पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से चुनावी शंखनाद करेंगी। प्रियंका गांधी वाड्रा वाराणसी में पार्टी की किसान न्याय रैली में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ पहुंची हैं।

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट, बाबतपुर पर प्रियंका गांधी वाड्रा तथा छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल का जोरदार स्वागत किया गया है। यह दोनों नेता किसान आंदोलन के समर्थन में यहां के जगतपुर इंटर कालेज मैदान में रविवार दोपहर एक बजे से किसान न्याय रैली संबोधित करेंगे। प्रियंका गांधी वाड्रा तथा छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल बाबतपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सीधे बाबा श्री काशी विश्वनाथ दरबार जाकर विधि-विधान से दर्शन-पूजन करने के बाद मां कूष्मांडा के दर्शन कर सभास्थल जगतपुर पहुंचेंगी।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक भी नियुक्त किया है। भूपेश बघेल इन दिनों प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ उत्तर प्रदेश में बेहद सक्रिय हैं। इनके साथ पार्टी के सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा भी उत्तर प्रदेश में जमे हैं

मंच पर होंगे पार्टी के वरिष्ठ नेता

प्रियंका वाड्रा के साथ मंच पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा, राज्यसभा के पूर्व सदस्य प्रमोद तिवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, प्रदीप जैन आदित्य, राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी, बाजीराव खाड़े, पूर्व सांसद डा. राजेश मिश्र, पूर्व विधायक अजय राय, विधायक आराधना मिश्रा, जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे रहेंगे

जगतपुर में जनसभा को संबोधित करने के बाद वह एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगी। इसके बाद एयरपोर्ट के वेटिंग हाल में प्रियंका पार्टी के वरिष्ठ स्थानीय नेताओं से मुलाकात कर पूर्वांचल में चुनावी तैयारियों का जायजा लेंगी। रैली में वाराणसी समेत पूर्वांचल के दस जिलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button