ब्रेकिंग
Supreme Court on Bihar Police: रिश्वत कांड में नया मोड़! चूहों ने निगले पैसे? सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस... Dragon Update: सलमान-अजय को टक्कर देने वाला ये विलेन अब जूनियर NTR से भिड़ेगा; 'ड्रैगन' को लेकर आया ... US-Iran Relations: ईरान के आगे झुका अमेरिका? तेहरान की शर्तों पर युद्धविराम की चर्चा के बीच ट्रंप के... Mother’s Day 2026: कौन हैं अष्ट वसु, 11 रुद्र और 12 आदित्यों की माता? जानें सनातन धर्म में सृष्टि की... BCCI Schedule 2026: क्या ऑस्ट्रेलिया 'A' के खिलाफ खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? बीसीसीआई ने महिला टीम की न... Digital Detox: रोज सिर्फ 1 घंटा फोन से रहें दूर; तनाव कम करने और बेहतर नींद के लिए जानें डिजिटल डिटॉ... Business Idea: शिलाजीत की खेती नहीं खोज से होती है लाखों की कमाई; जानें कहाँ मिलता है यह 'काला सोना'... Suvendu Adhikari PA Case: सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के 10 घंटे बीते; अब तक के 5 बड़े खुलासे और... Indore Swachh Survekshan: स्वच्छ सर्वेक्षण के ये 200 अंक हैं बेहद खास; अपनी बैकलेन को सुंदर बनाकर फि... Indore Update: इंदौर में लालबाग के पास बनेगा देवी अहिल्याबाई होलकर स्मारक; 150 करोड़ की लागत से सहेज...
देश

गूगल ने देश की पहली महिला विधायक पर डूडल बनाकर दी श्रद्धांजलि

नई दिल्लीः गूगल ने मंगलवार को देश की शिक्षाविद, विधायक, सर्जन और समाज सुधारक रहीं डॉक्टर मुथुलक्ष्मी रेड्डी की जयंती पर उनका डूडल बनाकर श्रद्धांजलि दी है। डॉक्टर रेड्डी की आज 133वीं जयंती है। डॉ. रेड्डी एक शिक्षक, सर्जन और समाज सुधारक थीं। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज सुधार में लगाया। उन्हें देश की पहली महिला विधायक होने का गौरव प्राप्त है।
डॉ. रेड्डी को सामाजिक असमानता, लिंग आधारित असमानता और लोगों को पर्याप्त स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के प्रयासों के लिए भी जाना जाता हैं। वह तमिलनाडु के सरकारी अस्पताल में सर्जन के रुप में काम करने वाली पहली महिला भी रही थीं। तमिलनाडु सरकार ने सोमवार को घोषणा की थी कि वह हर साल 30 जुलाई को ‘हॉस्पिटल डे’ के तौर पर मनाएगी।

डॉ. रेड्डी का जन्म 1886 में तमिलनाडु के पुडुक्कोट्टाई में हुआ था। वह 1912 में देश की पहली महिला डॉक्टरों बनी और मद्रास के सरकारी मातृत्व अस्पताल में पहली महिला सर्जन बनी। उन्होंने 1918 में महिला इंडियन एसोसिएशन की सह-स्थापना की और मद्रास विधान परिषद की पहली महिला सदस्य (और उपाध्यक्ष) के साथ साथ पहली महिला विधायक बनाया। उन्होंने लड़कियों की शादी रोकने के लिए नियम बनाये और अनैतिक तस्करी नियंत्रण अधिनियम और देवदासी प्रथा उन्मूलन विधेयक पारित करने के लिए परिषद से आग्रह किया। अपने महान योगदान के चलते मुथुलक्ष्मी को 1956 में पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 22 जुलाई 1968 को चेन्नई में उनका निधन हो गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button