ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
देश

गुरदासपुर में भारतीय सीमा में घुसपैठ कर रहा पाकिस्तानी युवक काबू, पूछताछ में जुटी बीएसएफ व खुफिया एजेंसियां

कलानौर। बीएसएफ के सेक्टर गुरदासपुर के अधीन आती बीएसएफ के 58 बटालियन की बीओपी लसियान के जवानों ने मंगलवार सुबह राष्ट्रीय सीमा पार करके भारत क्षेत्र में घुसपैठ कर रहे पाकिस्तान के युवक को काबू करने में बड़ी सफलता हासिल की है। इस दौरान बीएसएफ के नौजवानों ने पकड़े गए पाकिस्तानी युवक से पाकिस्तानी करंसी भी बरामद की। जानकारी देते हुए बीएसएफ गुरदासपुर के डीआईजी प्रभाकर जोशी ने बताया कि मंगलवार सुबह 7 बजे के करीब बीएसएफ की 58 बटालियन की बीओपी लसियान पर तैनात जवानों ने बुर्जी नंबर 14/12 के पास आइबी को पार करके भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ कर रहे युवक को काबू किया है। इस दौरान युवक से पाकिस्तानी करंसी भी बरामद की गई है। पकड़े गए पाकिस्तानी युवक से बीएसएफ और खुफिया की ओर से पूछताछ की जा रही है।

बीएसएफ के डायरेक्टर जनरल ने अंतरराष्ट्रीय सीमा का लिया जायजा

बीएसएफ के डायरेक्टर जनरल (डीजी) पंकज कुमार सिंह ने सोमवार को बीएसएफ सेक्टर गुरदासपुर की भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा का निरीक्षण किया। डीजी ने बीएसएफ पोस्ट पंजगराइयां का खासतौर पर निरीक्षण किया। यहां से हाल ही में पाकिस्तानी तस्करों द्वारा भारत भेजी गई पांच किलो हेरोइन बरामद की गई थी। डीजी ने बीएसएफ जवानों का हौसला बढ़ाया। डीजी ने कहा कि देश की सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने हमेशा राष्ट्र विरोधी तत्वों की नापाक षड्यंत्रों को विफल किया है। भविष्य में भी बीएसएफ के जवानों और महिला कांस्टेबलों द्वारा राष्ट्रविरोधी तत्वों की साजिश को विफल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत में ड्रोन भेजने के राष्ट्र विरोधी तत्वों के प्रयासों को बीएसएफ कर्मियों ने विफल कर दिया है। इसके अलावा पाक तस्करों द्वारा समय-समय पर भेजी गई हेरोइन पकड़ी गई है। उन्होंने कहा कि रात में बीएसएफ के जवानों को आधुनिक उपकरणों के साथ सीमा पर तैनात किया गया था।

Related Articles

Back to top button