Breaking
बिजनौर: पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाके के बाद लगी भीषण आग, एक श्रमिक की मौत, पांच की हालत गंभीर नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाएं, अगले 6 महीने में PoK भारत का होगा… महाराष्ट्र में बोले CM योगी नोएडा: थाने में फांसी के फंदे से क्यों झूला योगेश? 2 महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद खुला राज जब खाकी वर्दी बनी कातिल… इश्क, अपहरण और हत्या मामले में पुलिस का सनसनीखेज खुलासा Kalki 2898 AD Update: प्रभास-दीपिका की ‘कल्कि’ का हिस्सा होंगी कीर्ति सुरेश, ऐसा होगा रोल! IPL ट्रॉफी नहीं, रोहित और धोनी की ये चीजें चाहते हैं विराट कोहली सोमवार को 8 राज्यों के 49 शहरों में बंद रहेंगे बैंक, ये है बड़ी वजह क्या है रैंसमवेयर और कैसे करता है आपको टारगेट? बचने के लिए नोट करें ये बातें कड़ी सुरक्षा के बीच होती है इस देवी की पूजा, चौक से नहीं निकली कभी बाहर हमास के नक्शेकदम पर ईरान… पूरे देश में नीचे बना रखी है अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी?

 भोपाल से गैस पीडि़त दिल्ली जाएंगे

भोपाल। भोपाल गैस कांड की 38वीं बरसी 3 दिसंबर को है। इस दिन हजारों गैस पीडि़त दिल्ली में रैली निकालेंगे। 2 दिसंबर को भी दिल्ली जाएंगे। इससे पहले भोपाल में प्रदर्शन चल रहा है। पांच संगठन अब तक 40 हजार गैस पीडि़तों के हस्ताक्षर भी ले चुके हैं। केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया से भी गैस पीडि़त मिलेंगे। वे मंत्री से कहेंगे कि 10 जनवरी 2023 को अतिरिक्त मुआवजे को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होना है। इसमें केंद्र और मप्र सरकार पीडि़तों के हक में पूरी ताकत से पक्ष रखें।
भोपाल ग्रुप फॉर इन्फॉर्मेशन एंड एक्शन की रचना ढींगरा ने बताया कि गैस पीडि़तों के हक में पांच गैस पीडि़त संगठन एकसाथ आगे आए हैं। हर रोज नीलम पार्क में गैस पीडि़त प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके हस्ताक्षर भी लिए जा रहे हैं। अब तक 40 हजार से ज्यादा पीडि़तों ने हस्ताक्षर कर दिए हैं। इसके प्रदर्शन के जरिए मांग की जा रही है कि 38वीं बरसी से पहले केंद्र और मप्र सरकार गैस पीडि़तों को मुआवजा दिलाने का वादा पूरा करें।
हर गैस पीडि़त को मिले 6 लाख रुपए
भोपाल गैस पीडि़त निराश्रित पेंशनभोगी संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष बालकृष्ण नामदेव ने बताया कि 10 जनवरी 2023 को सुप्रीम कोर्ट में अतिरिक्त मुआवजे की सुनवाई है। मप्र सरकार पीएम को चिट्ठी को लिखें। ताकि पांच लाख 21 हजार गैस पीडि़तों को सही मुआवजा मिल सके। यूनियन कर्बाइड और डाव केमिकल से प्रत्येक पीडि़त को 6 लाख रुपए मुआवजा मिलना चाहिए। इस हिसाब से 96 अरब की जगह 646 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाए।
सरकार कोर्ट में सही आंकड़े पेश करें
अध्यक्ष ढिंगरा ने बताया कि 38वीं बरसी से पहले हस्ताक्षर अभियान चला रहे हैं। ये तब तक चलेगा जब तक कि गैस पीडि़तों को इंसान नहीं मिल जाए। 2 दिसंबर को ट्रेन के जरिए 3 हजार से अधिक गैस पीडि़त दिल्ली जाएंगे। वहां स्थित जंतर-मंतर में 3 दिसंबर को शांतिपूर्ण तरीके से रैली निकालेंगे।

बिजनौर: पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाके के बाद लगी भीषण आग, एक श्रमिक की मौत, पांच की हालत गंभीर     |     नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाएं, अगले 6 महीने में PoK भारत का होगा… महाराष्ट्र में बोले CM योगी     |     नोएडा: थाने में फांसी के फंदे से क्यों झूला योगेश? 2 महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद खुला राज     |     जब खाकी वर्दी बनी कातिल… इश्क, अपहरण और हत्या मामले में पुलिस का सनसनीखेज खुलासा     |     Kalki 2898 AD Update: प्रभास-दीपिका की ‘कल्कि’ का हिस्सा होंगी कीर्ति सुरेश, ऐसा होगा रोल!     |     IPL ट्रॉफी नहीं, रोहित और धोनी की ये चीजें चाहते हैं विराट कोहली     |     सोमवार को 8 राज्यों के 49 शहरों में बंद रहेंगे बैंक, ये है बड़ी वजह     |     क्या है रैंसमवेयर और कैसे करता है आपको टारगेट? बचने के लिए नोट करें ये बातें     |     कड़ी सुरक्षा के बीच होती है इस देवी की पूजा, चौक से नहीं निकली कभी बाहर     |     हमास के नक्शेकदम पर ईरान… पूरे देश में नीचे बना रखी है अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी?     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें