ब्रेकिंग
Gurugram Police Action: राजस्थान से गिरफ्तार मुख्य आरोपी कल्याण बैंसला कोर्ट में पेश, 1 अक्टूबर को ह... Haryana Petrol Pump Association: प्रति लीटर कमाई से ज्यादा चार्ज, जानिए क्यों यूपीआई पेमेंट का विरोध... Pehowa Sadar Police Action: कुरुक्षेत्र में सड़क हादसे के बाद फरार बस चालक की तलाश जारी, पुलिस खंगाल... Haryana Police Crime News: कैथल में पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों पर केस दर्ज, 25 प्रतिशत हिस्सेदारी का ... Chandigarh News: मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन के कार्यों से गदगद हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज, कहा- संकट के... Amritsar ASI Murder Case: शहीद ASI हरजीत सिंह के परिवार को ₹2 करोड़ का मुआवजा; CM भगवंत मान का बड़ा ... Ludhiana Horror: घर में घुसकर किशोरी को किडनैप कर शिमला ले गया आरोपी, 1 महीने तक होटल में बंधक बनाकर... Punjab DA Hike News: कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत; DA 42% से बढ़कर हुआ 50%, अगले वेतन के साथ मिलेगा... Gurdaspur Road Accident: दीनानगर में दर्दनाक सड़क हादसा; रेत से भरे टिप्पर ने बाइक सवार को रौंदा, डा... Kharar Theft Case: 29 जुलाई और 7 सितंबर को चोरी हुए ट्रैक्टर बरामद; सदर पुलिस ने मेरठ और दिल्ली से द...
देश

CM योगी बोले- श्रीराम के आदर्शों पर चलकर विकास की बुलंदियों पर है UP

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जहां नेतृत्व के प्रति निष्ठा होती है वहां सफलता भी सुनिश्चित होती है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की कथा से भी यही संदेश मिलता है। आज नए भारत का नया उत्तर प्रदेश प्रभु श्रीराम के आदर्शों का अनुसरण कर तेजी से आगे बढ़ रहा है। हरेक क्षेत्र में विकास की बुलंदियों को छू रहा है। योगी शुक्रवार शाम श्री श्री मानसरोवर मंदिर रामलीला समिति की तरफ से आयोजित प्रभु श्रीराम के राजतिलक समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब तक घर-घर मे प्रभु श्रीराम की कथा का गान होगा, नेतृत्व के प्रति आमजनमानस एकजुट होगा तो दुनिया में कोई भी भारत का बाल बांका नहीं कर पाएगा।

त्रिलोक विजयी रावण जिससे इंद्र भी थररते थे, को श्रीराम ने वानर, भालू और वनवासी समाज की सेना को साथ लेकर परास्त किया। इस सेना ने श्रीराम के नेतृत्व के प्रति अटूट निष्ठा के साथ सभी आदेशों का अक्षरश: पालन कर सफलता का नया आदर्श प्रस्तुत किया। यह प्रमाण है कि सात्विक नेतृत्व में बड़ी से बड़ी ताकत को पराजित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आमजनमानस में नेतृत्व की नीति में कोई खोट नजर नहीं आती है तो सफलता अवश्य मिलती है। अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण इसी का द्योतक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम जिसकी पूजा करते हैं, उसके अनुरूप नहीं व्यहार नहीं कर सकते तो पूजा सफल नहीं हो सकती है। हमें व्यावहारिक जीवन में प्रभु श्रीराम के आदर्शों को अपनाने की आवश्यकता है। भाई-भाई के मतभेद की स्थिति हो, पिता-पुत्र, माता-पुत्र या पति-पत्नी के संबंध हों, या शत्रु-मित्र की पहचान करने की बात। हर स्थिति में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्श का स्मरण हमारा मार्गदर्शन करता है, नई ऊर्जा से ओतप्रोत करता है।

Related Articles

Back to top button