ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ...
देश

कुरुक्षेत्र में बदमाशों ने दुकान में घुसकर दुकानदार से की मारपीट, काउंटर से निकाली नकदी

कुरुक्षेत्र के शाहबाद से दुकारदार से लूटपाट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस शिकायत में बताया कि वह दुकान पर बैठा था। जहां तीन बाइक सवार आए जो दुकान में घुसकर बदमाशी करने लगे। जब दुकानदार ने इसका विरोध किया मारपीट करने लगे।

कुरुक्षेत्र, जागरण संवाददाता। कुरुक्षेत्र के शाहाबाद थाना पुलिस के अंतर्गत गांव डीग स्थित सनेटरी की दुकान संचालक के साथ तीन युवकों ने दुकान में घुस कर मारपीट की। आरोपित दुकान के दराज से 10 हजार रुपये भी निकाल कर ले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार

शाहाबाद के गांव यारी निवासी शेर सिंह ने शाहाबाद थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह मास्टर के पद से सेवानिवृत है। इस समय गांव डीग के पास यारी–यारा को जाने वाली सड़क पर सेनेटरी की दुकान चलता है।  24 फरवरी 2022 को सायं चार बजे अपनी दुकान पर बैठा था। उसी समय उसके पास एक मोटरसाइकिल पर तीन युवक आए, जिनमें से एक लड़के के हाथ में डंडा था और मोटरसाइकिल उसकी दुकान के आगे खड़ी करके नीचे उतर कर दुकान के काउंटर के पास आकर कहने लगे कि उन्हें टाइल लेनी है, जब दुकानदार ने उनसे कहा कि वह टाइल नहीं रखता तो उसी समय तीनों युवकों में से एक लड़का घूम कर उसके काउंटर के पास आया और काउंटर की दराज खोलने लगा।

विरोध किया तो बदमाशों ने की मारपीट

जब उसने दराज खोलने से मना किया तो हाथ में डंडा लिए युवक ने डंडे से उसके ऊपर वार किया। आरोपितों ने उसकी डंडे से पिटाई की।  इसी दौरान युवक ने काउंटर के दराज की चाबी छीनी और काउंटर के दराज को खोल लिया और पहले व्यक्ति ने दराज से 10 हजार रुपये छीन कर अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए। शिकायतकर्ता ने अपने पुत्र अमरजोत सिंह को दुकान पर बुलाया और सारी बात बताई। उसके पुत्र ने उसका  शाहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया। शिकायत में बताया कि तीनों युवकों  में से एक युवक शाहाबाद निवासी अन्नदीप सिंह था। सामने आने पर वह उनकाे पहचान सकता है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच एसआइ जसविंद्र सिंह को सौंपी है।

जांच अधिकारी के अनुसार

जांच अधिकारी एसआइ जसविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपितों का सुराग लगाने में जुटी है।

Related Articles

Back to top button