ब्रेकिंग
Gulmarg Accident: बारामूला में शेल फटने से बड़ा हादसा; मृतक की पहचान हुई, प्रशासन ने झूठी खबरों के खि... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी; हिंद महासागर में भारत की बढ़ेगी र... Delhi BJP Organization: दिल्ली भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों की नई टीम घोषित की; 33% महिलाओं को मिला ... Delhi Police Controversy: आदर्श नगर में पुलिस सब-इंस्पेक्टर पर महिलाओं को थप्पड़ मारने का आरोप; CCTV... Pakistan Mobile Network in J&K: जम्मू-कश्मीर सीमा के अंदर आ रहे पाकिस्तानी मोबाइल सिग्नल; सुरक्षा एज... Datia News: दतिया के मंदिर में ताजियों की सलामी; 200 साल पुरानी परंपरा से दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की... Kanpur Crime News: महंत पर हमले का आरोपी हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर गिरफ्तार? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप Bareilly Accident News: कार रोकने के प्रयास में किसान की दर्दनाक मौत; घर के बाहर ढलान पर फिसल गई थी ... Noida Authority New Office: CM योगी आदित्यनाथ ने किया नोएडा के नए हाईटेक प्रशासनिक भवन का लोकार्पण; ... Mumbai Muharram Case: मुंबई में मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा खुलासा; जहरीले कैप्सूल बांटने वाला गिरफ्त...
देश

CCD मालिक के लापता होते ही घाटे में आई कंपनी, शेयर में 20 प्रतिशत गिरावट

नई दिल्लीः कैफे कॉफी डे (सीसीडी) ब्रांड नाम से कॉफी रेस्तरां चलाने वाली कंपनी कॉफी डे एंटरप्राइजेज के संस्थापक, चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक वी. जी. सिद्धार्थ सोमवार की शाम से लापता हैं।कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में इसकी पुष्टि की।कंपनी ने कहा, ‘‘कॉफी डे एंटरप्राइजेज के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक वी. जी. सिद्धार्थ से कल शाम से संपर्क नहीं हो पा रहा है। हम संबंधित प्राधिकारियों की मदद ले रहे हैं।’’

कंपनी ने कहा, ‘‘कंपनी का प्रबंधन पेशेवर लोगों के हाथ में है। इसका नेतृत्व प्रतिस्पर्धी लोग कर रहे हैं जो कारोबार का सुचारू संचालन सुनिश्चित करेंगे।’’ इस खबर के बाद बीएसई पर सीसीडी का शेयर 20 प्रतिशत तक गिर गया और यह 52 हफ्ते के सबसे निचले स्तर 154.05 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा है।सिद्धार्थ, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एस. एम. कृष्णा के दामाद हैं।

पुलिस के मुताबिक वह सक्लेश्पुर जा रहे थे लेकिन अचानक उन्होंने अपने चालक से मंगलुरु चलने को कहा। दक्षिण कन्नड़ जिले के कोटेपुरा इलाके में नेत्रवती नदी पर बने पुल के पास वह कार से उतर गए और उन्होंने चालक से कहा कि वह टहलने जा रहे हैं। दक्षिण कन्नड़ जिले के उपायुक्त सेंथिल शशिकांत सेंथिल ने कहा, ‘‘उन्होंने (सिद्धार्थ) चालक से उनके आने तक रुकने को कहा। जब वह दो घंटे तक वापस नहीं आए तो चालक ने पुलिस से सम्पर्क कर उनके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई।’’ उन्होंने बताया कि 200 से अधिक पुलिसकर्मी और गोताखोर 25 नौकाओं के जरिए उनकी तलाश कर रहे हैं।उपायुक्त ने बताया कि खोजी कुत्तों की भी मदद ली जा रही है।

मंगलुरु के पुलिस आयुक्त संदीप पाटिल ने एक संदेश में कहा, ‘‘तलाश में स्थानीय मछुआरों की मदद ली जा रही है। हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि उन्होंने किन किन लोगों से फोन पर बात की थी। कांग्रेस विधायक यू.टी. खादर मौके पर पहुंचे और उन्होंने समाचार चैनलों से कहा कि पुलिस ‘‘सभी पक्षों’’ पर गौर कर रही है। ‘‘तलाश जारी है’’।मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा बंगलुरु में एस.एम कृष्णा से मिलने उनके घर पहुंचे और उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत की।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डी. के. शिवकुमार भी कृष्णा के घर पहुंचे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button