ब्रेकिंग
NEET UG पेपर लीक मामले में,CBI ने छह के खिलाफ दूसरी चार्जशीट दाखिल किया हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के चुनाव प्रचार में क्यों नहीं उतरीं प्रियंका गांधी, कांग्रेस को पुरानी रणनी... ‘निबंध वाली सजा’… रॉन्ग साइड ड्राइविंग, लाइसेंस भी नहीं; थाने से मिली अक्षत को उड़ाने वाले SUV चालक ... हमने कभी PAK का एजेंडा नहीं चलाया… फारूक अब्दुल्ला ने तिरुपति प्रसादम विवाद पर भी दिया बयान यूपी के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की जमानत याचिका खारिज, गैंगरेप के आरोप में मिली थी उम्रकैद की ... ‘5 लाख दो सेना का ऑफर लेटर लो’… खुद चाहता था नौकरी, दलालों के चक्कर में बन गया ठग सरकार दंगा कराना चाहती, मोदी-शाह जितनी बार आयेंगे हमे फायदा होगा; जयंत पाटिल का बयान फैक्ट चेक यूनिट्स असंवैधानिक… बॉम्बे हाई कोर्ट ने IT नियमों में हुए बदलाव को किया रद्द BJP का मिशन महाराष्ट्र, चुनावी मैदान में कूदेंगे राज्य से बाहर के 13 बड़े सूरमा… दिलाएंगे जीत? दंगे, प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया तो होगी वसूली… उत्तराखंड में विधेयक को मंजूरी

शिक्षक के साथ अभद्रता करने वाले CO के खिलाफ SP ने बैठाई जांच, वायरल वीडियो ने कराई पुलिस की किरकिरी

उत्तर प्रदेश में कुछ पुलिसकर्मी बाकियों की मेहनत पर पलीता लगाकर आम जनता से अभद्रता करते नजर आ रहे हैं। दरअसल, ये मामला सीतापुर जिले का है, जहां सड़क हादसे के बाद कार सवार एक शिक्षक को उनके बेटे के सामने सीओ सिटी ने पीटा। मासूम बच्चा अपने पिता को बचाने की गुहार लगाता रहा लेकिन भड़के सीओ ने उसकी नहीं सुनी। आरोप है कि सीओ सिटी शिक्षक को थाने तक घसीटकर ले गए। इस हरकत के बाद शिक्षक संगठनों में रोष है। वहीं मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

ये है मामला

जानकारी के मुताबिक, सीतापुर जिले के कस्बे के उजागरलाल इंटर कॉलेज के शिक्षक अरुण कुमार मिश्र खैराबाद में रहते हैं। बीते बुधवार को वह पुत्र के साथ कार से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान डीजे कॉलेज के पास दो साइकिल सवारों को बचाने के चक्कर में उनकी कार खड्ड में उतर गई। इधर, साइकिल सवार भी गिरकर चोटिल हो गए। हादसे के बाद मौके पर सीओ सिटी सुशील सिंह पहुंचे और पीड़ित शिक्षक का कॉलर पकड़कर उनका मोबाइल छीन लिया।

बच्चा लगाता रहा गुहार

इस दौरान उनका बेटा अपने पिता को बचाने का प्रयास करता रहा, लेकिन सीओ को उस पर कोई तरस नहीं आया। सीओ ने कॉलर पकड़कर शिक्षक को धक्का देते हुए वाहन में बैठने के लिए कहा। एसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि मामले की जांच एएसपी उत्तरी राजीव दीक्षित को सौंपी गई है। जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जायेगी। घटना के बाद शिक्षक संगठनों ने एसपी को ज्ञापन देकर सीओ सिटी के किये इस कृत्य की निंदा की है।

NEET UG पेपर लीक मामले में,CBI ने छह के खिलाफ दूसरी चार्जशीट दाखिल किया     |     हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के चुनाव प्रचार में क्यों नहीं उतरीं प्रियंका गांधी, कांग्रेस को पुरानी रणनीति पर भरोसा?     |     ‘निबंध वाली सजा’… रॉन्ग साइड ड्राइविंग, लाइसेंस भी नहीं; थाने से मिली अक्षत को उड़ाने वाले SUV चालक को जमानत     |     हमने कभी PAK का एजेंडा नहीं चलाया… फारूक अब्दुल्ला ने तिरुपति प्रसादम विवाद पर भी दिया बयान     |     यूपी के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की जमानत याचिका खारिज, गैंगरेप के आरोप में मिली थी उम्रकैद की सजा     |     ‘5 लाख दो सेना का ऑफर लेटर लो’… खुद चाहता था नौकरी, दलालों के चक्कर में बन गया ठग     |     सरकार दंगा कराना चाहती, मोदी-शाह जितनी बार आयेंगे हमे फायदा होगा; जयंत पाटिल का बयान     |     फैक्ट चेक यूनिट्स असंवैधानिक… बॉम्बे हाई कोर्ट ने IT नियमों में हुए बदलाव को किया रद्द     |     BJP का मिशन महाराष्ट्र, चुनावी मैदान में कूदेंगे राज्य से बाहर के 13 बड़े सूरमा… दिलाएंगे जीत?     |     दंगे, प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया तो होगी वसूली… उत्तराखंड में विधेयक को मंजूरी     |