Breaking
डीपफेक वीडियो केस: कोर्ट ने कहा- चुनाव आयोग पर भरोसा, निर्देश देने से किया इनकार दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों को धमकी मामले में बड़ा खुलासा, सामने आया ‘2023 वाला पैटर्न’ दंडी आश्रम, कमरा नंबर-12 और डर्टी पिक्चर… नाबालिग बटुकों से अपनी भूख मिटाने वाले आचार्य की कहानी औरंगजेब ने जजिया कर लगाया था, कांग्रेस विरासत टैक्स लगाएगी… फिराजाबाद की सभा में बरसे सीएम योगी रोहित शर्मा ने तो टेंशन दे दी…T20 World Cup में इस कमजोरी से हो जाएगा बेड़ा गर्क तवायफों की दुनिया में आपका स्वागत है, लेकिन जरा संभलकर, कैसी है संजय लीला भंसाली की हीरामंडी? अमेरिका के फैसले के बाद 3000 रुपए तक सस्ता हो सकता है सोना, ये है बड़ी वजह मोबाइल पर अब दिखेगा कॉल करने वाले का नाम, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को दिए निर्देश वैशाखी अमावस्या की शाम दीपदान करने का क्या है महत्व? दूर होता है पितृ दोष! सड़कों पर पानी, बिजली भी गायब…बारिश और तूफान ने UAE का किया बुरा हाल

कल अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में शिरकत करेंगी राष्ट्रपति, 250 CCTV कैमरों से होगी निगरानी

कुरुक्षेत्र: राष्ट्रपति के दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देते DGP प्रशांत कुमार।हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में मंगलवार को देश की प्रथम नागरिक महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिरकत करेंगी। महामहिम के कुरुक्षेत्र दौरे को लेकर पर्याप्त पुलिस बल को तैनात किया गया है। इस अवसर पर विभिन्न जिलों से आए व जिला पुलिस के करीब 4 हजार महिला एवं पुलिस जवानों को VVIP सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात किया गया है। जो दिन व रात की शिफ्टों में ड्यूटी देंगे।राष्ट्रपति के दौरे को लेकर पुलिस महानिदेशक हरियाणा प्रशांत कुमार अग्रवाल ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही सुरक्षा में तैनात सभी अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।महामहिम के धर्मनगरी दौरे को लेकर पुलिस ने पर्याप्त पुलिस बल तैनात करके सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया है। पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार अग्रवाल ने आज राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के बाद विभिन्न जिलों से आए पुलिस अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि VVIP आगमन के दौरान ड्यूटी में किसी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।शहर में ग्लाइडर व ड्रोन उड़ाने पर पाबंदीइससे पहले महानिदेशक हरियाणा प्रशांत कुमार अग्रवाल ने NIT यूनिवर्सिटी हेलीपैड, विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम हॉल, KUK इंटरनेशनल गेस्ट हाउस, ब्रह्म सरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग के कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया और सभी तैयारियां पूरी करने के लिए कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। राष्ट्रपति कुरुक्षेत्र दौरे के दौरान शहर में किसी भी प्रकार के ग्लाइडर व ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी रहेगी।अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव मैदान पर सुरक्षा का जायजा लेते DGP प्रशांत कुमार।एंटी साबोटाज की 5 टीमें क्षेत्र की कर रही चेकिंगइस संबंध में सभी थाना प्रभारी व गीता महोत्सव में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। जिला पुलिस द्वारा CCTV की मदद से ब्रह्म सरोवर एरिया पर निगरानी की जा रही है। ब्रह्म सरोवर पर लगे 250 से ज्यादा CCTV कैमरों से गीता महोत्सव के चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। इसके साथ-साथ महोत्सव के दौरान पर्यटकों की सुरक्षा के लिए जिला पुलिस व कमांडो दस्ते द्वारा ब्रह्म सरोवर एरिया में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।एंटी साबोटाज की 5 टीमें लगातार ब्रह्म सरोवर, कुरुक्षेत्र विश्वविधालय एरिया में चेकिंग कर रही हैं

डीपफेक वीडियो केस: कोर्ट ने कहा- चुनाव आयोग पर भरोसा, निर्देश देने से किया इनकार     |     दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों को धमकी मामले में बड़ा खुलासा, सामने आया ‘2023 वाला पैटर्न’     |     दंडी आश्रम, कमरा नंबर-12 और डर्टी पिक्चर… नाबालिग बटुकों से अपनी भूख मिटाने वाले आचार्य की कहानी     |     औरंगजेब ने जजिया कर लगाया था, कांग्रेस विरासत टैक्स लगाएगी… फिराजाबाद की सभा में बरसे सीएम योगी     |     रोहित शर्मा ने तो टेंशन दे दी…T20 World Cup में इस कमजोरी से हो जाएगा बेड़ा गर्क     |     तवायफों की दुनिया में आपका स्वागत है, लेकिन जरा संभलकर, कैसी है संजय लीला भंसाली की हीरामंडी?     |     अमेरिका के फैसले के बाद 3000 रुपए तक सस्ता हो सकता है सोना, ये है बड़ी वजह     |     मोबाइल पर अब दिखेगा कॉल करने वाले का नाम, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को दिए निर्देश     |     वैशाखी अमावस्या की शाम दीपदान करने का क्या है महत्व? दूर होता है पितृ दोष!     |     सड़कों पर पानी, बिजली भी गायब…बारिश और तूफान ने UAE का किया बुरा हाल     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें