ब्रेकिंग
Giridih Police Action: एसपी के संज्ञान में आने के बाद हरकत में आई पुलिस, बंधक बनाए गए प्रेमी जोड़े क... PM Shri School Tilmi: पिकनिक से लौटने के बाद बीमार पड़े छात्र, गांवों में घर-घर मेडिकल सर्वे शुरू Jharkhand Power Update: रांची के कई हिस्सों में आज बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, विभाग ने जारी की जरूरी... Garhwa News: सीएम हेमंत सोरेन की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में बीजेपी विधायक सत्येंद्र नाथ तिवा... Sadar Hospital Giridih: युवती के पीछे पड़े मजनू की अस्पताल में हुई खातिरदारी, नगर थाना पुलिस ने बचाय... Jharkhand BJP News: दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे नए प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल, एयरपोर्ट पर ... Delhi Police Action: दोनों तरफ से चलीं 26 राउंड गोलियां, बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई पुलिसकर्मियों की ज... Rain Alert India: पहाड़ी राज्यों से लेकर दक्षिण भारत तक सक्रिय हुआ मौसम, जानिए अपने शहर के आज के ताप... West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि...
मनोरंजन

अनन्या पांडे पहुंची NCB कार्यालय, होगी कड़ी पूछताछ

नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार शाह रुख ख़ान के बेटे आर्यन ख़ान के बाद अब एनसीबी का शिकंजा एक्ट्रेस अनन्या पांडे पर कसता नजर आ रहा है। अनन्या के बांद्रा वाले घर पर छापे के बाद उन्हें एनसीबी टीम ने दोपहर 2 बजे उनके कार्यालय में बुलाया गया था। इसके बाद अनन्या NCB के कार्यालय पहुंची हैं। जहां पर उनसे पूछताछ की जाएगी। अनन्या के साथ उनके पिता चंकी पांडेय भी NCB के दफ्तर गए हैं। अनन्या का मोबाइल और लेपटॉप भी जमा कर लिया गया है।

दरअसल, आर्यन खान मामले में एनसीबी को अनन्या का नाम व्हाट्सऐप चैट मिला है। व्हाट्सऐप चैट में अनन्या का नाम सामने आने के बाद एनसीबी ने उनके घर रेड डाली थी। अनन्या पांडे को कथित तौर पर एनसीबी टीम ने दोपहर 2 बजे उनके कार्यालय में बुलाया था।

बता दें कि बुधवार यानी 20 अक्टूबर को सेशन कोर्ट ने आर्यन की जमानत अर्जी खारिज की थी, जिसमें उन्होंने व्हाटसऐप चैट का हवाला भी दिया था। इसी के बाद ही जिसमें एक्ट्रेस का नाम भी सामने आया था। वहीं आज अनन्या पांडे के घर पर एनसीबी टीम के पहुंचने की खबर आ गई है। अनन्या के साथ ही एनसीबी की टीम शाहरुख खान के घर भी पहुंची है। वहीं आर्यन खान क्रूज ड्रग्स पार्टी मामले में 2 अक्टूबर से कैद में हैं।

jagran

आपको बात दें कि कल एएनआई के ट्वीट में एक और डेब्यू एक्ट्रेस के नाम भी खुलासा हुआ था। एएनआई ने आर्यन ख़ान ड्रग्स-ऑन-क्रूज़ मामला में एक लेटेस्ट ट्वीट किया है।

ट्वीट में लिखा है, ‘मुंबई एनसीबी का कहना है कि उसने आर्यन खान की व्हाट्सएप चैट कोर्ट में जमा कर दी है। पुलिस को ड्रग से संबंधित व्हाट्सएप चैट मिली है जो कथित तौर पर आर्यन खान और एक डेब्यू एक्ट्रेस के बीच है: NCB।’

Related Articles

Back to top button