ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के 75 हजार शिक्षकों के प्रमोशन के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, TET समकक्ष मान्यता हेत... भोपाल: बारिश से मिट्टी बहने पर नाले तक पहुँचा नवजात का शव, खजूरी सड़क पुलिस ने किया खुलासा रतलाम के सिंदुरकिया हत्याकांड का सनसनीखेज पर्दाफाश: 6 महीने पुरानी रंजिश में दोस्त ने चाकू से किए 14... ग्वालियर में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा विवाद! कार टकराने के बाद दो पक्षों में चले लाठी-सरिए, एक दर... आवारा कुत्तों और डॉग बाइट पर MP हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने पेश की स्टेटस रिपोर्ट, 14 अगस्त को अगली सुनव... 12 अगस्त को सूर्यग्रहण पर छाया संशय! ज्योतिष आचार्य ने बताया— क्या हरियाली अमावस्या की पूजा-पाठ पर ल... छिंदवाड़ा से CM मोहन यादव करेंगे 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026' का आगाज़, जनवरी 2027 तक लगेंगे... मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का ऐतिहासिक आदेश: FSL की 20% DNA रिपोर्ट्स की होगी रैंडम जांच, कट-पेस्ट की सफाई... भारतीय वायु सेना में स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने रचा नया इतिहास, FCL कोर्स पूरा करने वाली पहली महिल... हरिद्वार बनाम देवघर कांवड़ यात्रा: क्यों होती है दोनों की तुलना? समझें सामाजिक, भौगोलिक और प्रशासनिक...
विदेश

इंडोनेशिया में प्रिंसिपल ने 13 छात्राओं से किया दुष्कर्म, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

इंडोनेशियाई कोर्ट ने मंगलवार को नाबालिग छात्राओं के साथ दुष्कर्म के आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। बताया जा रहा है कि दोषी एक इस्लामिक बोर्डिंग स्कूल का प्रिंसिपल है। जिसने करीब पांच वर्षों तक 13 नाबालिग छात्राओं के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान कुछ छात्राओं के गर्भवती होने की बात भी सामने आई है।

पश्चिम जावा के बांडुंग शहर में स्थित छात्राओं के स्कूल प्रिंसिपल हेरी विरावन ने अपना अपराध स्वीकार किया है। साथ ही उसने पीड़ित छात्राओं और उनके परिजनों से माफी भी मांगी है। दोषी पर 11 से 14 साल के बीच की 13 छात्राओं से दुष्कर्म का आरोप था। उसने 2016 से 2021 के बीच इन वारदातों को अंजाम दिया, इस दुष्कर्म से पीड़ित छात्राओं ने करीब नौ बच्चों को जन्म दिया। दुष्कर्म के मामले सामने आने के बाद इलाके के आम लोगों के बीच खासा रोष देखा गया था।

Related Articles

Back to top button