ब्रेकिंग
Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ... यूपी में सियासी घमासान: "सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है"— मायावती और बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर ती... कांवड़ यात्रा नियम: सावन शिवरात्रि पर जल चढ़ाने के बाद भी रखें इन बातों का ध्यान, न करें ये गलतियां कश्मीरी विस्थापितों की वापसी पर संसदीय पैनल की रिपोर्ट: सुरक्षा व आजीविका के आकलन का निर्देश, मिलेगा...
मनोरंजन

क्रूज़ ड्रग्स केस में बढ़ सकती हैं आर्यन ख़ान की मुश्किलें, वॉट्सऐप चैट के आधार पर एनसीबी ने प्रमुख संदिग्ध पकड़ा

नई दिल्ली। क्रूज़ ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) अब तक लगभग 20 लोगों को गिरफ़्तार कर चुकी है। इस केस में शाह रुख़ ख़ान के बेटे आर्यन ख़ान लगभग 15 दिनों से मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद हैं। मजिस्ट्रेट कोर्ट और स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट से उनकी ज़मानत याचिकाएं खारिज हो चुकी हैं। अब एनसीबी ने ड्रग्स से जुड़ी चैट के आधार पर एक ड्रग पैडलर को हिरासत में लिया है, जो केस का मुख्य संदिग्ध है।

एनसीबी ने 2 अक्टूबर की रात को मुंबई से गोवा जा रहे एक लग्जरी क्रूज़ पर प्रतिबंधित पदार्थों के सेवन की आशंका में एक टिप के आधार पर छापा मारा था। इस छापे के बाद आर्यन ख़ान, अरबाज़ मर्चेंट और मुनमुन धमेचा समेत 8 लोगों को गिरफ़्तार किया गया था। ये सभी लोग फ़िलहाल जेल में हैं। एनसीबी अब इस केस में ऐसे लोगों की धर-पकड़ कर रही है, जिनके नाम ड्रग्स संबंधी चैट्स में उछले हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई ने एनसीबी अधिकारियों के हवाले से बताया कि कल रात उन्होंने 24 साल की उम्र के एक पैडलर को हिरासत में लिया है। यह पैडलर इस केस का मुख्य संदिग्ध है। उसका नाम ड्रग्स संबंधी चैट्स में सामने आया। हालांकि, एनसीबी ने अभी यह नहीं बताया है कि किसकी चैट्स में इस ड्रग पैडलर का नाम शामिल था। अगर पैडलर का नाम आर्यन की चैट्स से निकला है तो उनकी मुश्किलें बढ़ सकती है।

इससे पहले गुरुवार को एनसीबी ने बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडेय को पूछताछ के लिए अपने दफ़्तर तलब किया था। एनसीबी के ज़ोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने अनन्या से करीब दो घंटे तक पूछताछ की थी। अनन्या को आज फिर हाज़िर होने के लिए कहा गया है। वैसे, पिछले साल सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में भी एनसीबी ने कई अभिनेत्रियों से पूछताछ की थी। इनमें दीपिका पादुकोण, सारा अली ख़ान, श्रद्धा कपूर और रकुल प्रीत के नाम शामिल हैं

Related Articles

Back to top button