ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
देश

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने शुरू की आधार में मोबाइल अपडेट सेवा

बिलासपुर। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने आधार में मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए एक सेवा शुरू की है। इसके तहत अब कोई भी आधार धारक घर के दरवाजे पर डाकिया द्वारा आधार में अपना मोबाइल नंबर अपडेट करा सकता है। यह सेवा स्मार्ट फोन व बायोमेट्रिक उपकरणों से लैस सभी इंडिया पोस्ट पेमेंट्स शाखाओं और ग्रामीण डाक सेवकों के व्यापक नेटवर्क के माध्यम से उपलब्ध होगी।

इस सुविधा की जानकारी बिलासपुर संभागीय डाक अधीक्षक कार्यालय से जारी कर दी गई है। आधार में मोबाइल नंबर अपडेट कर लोग वन नेशन राशन कार्ड योजना के तहत राशन , नए मोबाइल सिम कनेक्शन के लिए केवाईसी, जन सांख्यिकीय विवरण आनलाइन अपडेट करना, ड्राइविंग लाइसेंस, आयकर रिटर्न जैसी विभिन्न् सेवाओं के लिए लाभार्थी की पहचान की सुविधा प्रदान की जा सकती है। डाक विभाग और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की मोबाइल अपडेट सेवा एक महत्वपूर्ण ग्राहक केंद्रित पहल है।

नागरिकों के दरवाजे पर यह सेवा प्रदान कर डाकिया और जीडीएस उन लोगों के मोबाइल नंबर को अपडेट करने में सक्षम होंगे, जिनके पास अपने आसपास के आधार नामांकन केंद्र तक पहुंच नहीं हो सकती है। डाक विभाग का मानना है कि आधार में मोबाइल नंबर को अपडेट करना उपयोगिता और सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी नागरिकों के लिए महत्वूपर्ण साबित होगा।

यह है इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की स्थापना डाक विभाग के तहत की गई है। इसका आपरेटिंग माडल भारत की प्रमुख जरुरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह नकद रहित अर्थव्यवस्था और डिजिटल इंडिया मिशन में अपना योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है। यह 13 भाषाओं में सरल और सस्ता बैंकिंग समाधान प्रदान करता है।

Related Articles

Back to top button