ब्रेकिंग
CJP प्रदर्शनकारियों को खाना खिलाने वाले जुनैद मलिक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट! पुलिस पर प्रताड़ना और परिजन... NEET पेपर लीक पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का अनोखा प्रदर्शन, सिर पर पट्टी और हाथ में लाठी लेकर पहुं... 'NEET के छात्रों से ऐंठे जाते हैं ₹1.32 लाख करोड़'; सार्वजनिक परीक्षा विधेयक 2026 पर बहस के दौरान प्... शिर्डी में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आगाज! MP और गुजरात के भक्तों ने बाबा के चरणों में न्यौछावर किए लाख... दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500! 'लक्ष्मी योजना' को कैबिनेट की मंजूरी, रक्षाबंधन पर आएग... सिर में नक्सलियों की गोली फंसी होने के बाद भी रोज लगा रहे 10 KM दौड़, पढ़ें हॉक फोर्स के जांबाज शिवक... फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों का हंगामा! बिजली, शौचालय व पेयजल की मांग को लेकर सड़क पर उ... IIT दिल्ली से घर बैठे सीखें AI और डेटा साइंस! सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू, जानें अप्लाई क... मसूरी-देहरादून मार्ग पर भारी भूस्खलन! मैगी पॉइंट के पास रेस्टोरेंट हुआ क्षतिग्रस्त, घंटों ठप रहा ट्र... छात्र प्रदर्शनों पर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश! निर्दोषों को तुरंत रिहा करने के ...
देश

जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग अवरुद्ध होने से अमरनाथ यात्रा स्थगित

जम्मूः जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध होने के कारण बुधवार को अमरनाथ यात्र रद्द कर दी गई। अब तक पिछले 30 दिनों में लगभघ 3.30 लाख श्रद्धालुओं ने अमरनाथ यात्रा कर ली है। पुलिस ने कहा कि जम्म-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवरोध होने के कारण भगवती नगर यात्री निवास से बुधवार को किसी श्रद्धालु को यात्र के लिए अनुमति नहीं दी गई। श्री अमरनाथजी श्रइन बोर्ड (एसएएसबी) के अधिकारियों ने कहा कि एक जुलाई से यात्र शुरू होने के बाद से अब तक 3,31,770 यात्री पवित्र शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं। मंगलवार को 10,360 यात्रियों ने दर्शन किए।

एसएएसबी के अधिकारियों ने कहा, ‘‘राजस्थान के गंगानगर की रहने वाली गंभीर रूप से बीमार एक तीर्थयात्री ऊषा (60) को मंगलवार को राज्यपाल सत्यपाल मलिक के निर्देश पर हैलीकॉप्टर के माध्यम से शेषनाग से श्रीनगर ले जाया गया। श्रइन बोर्ड ने अब तक गंभीर रूप से बीमार सभी 16 तीर्थयात्रियों को उचित इलाज के लिए वायुमार्ग से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है।’’

श्रद्धालुओं के अनुसार, कश्मीर में समुद्र तल से 3,888 मीटर ऊपर स्थित अमरनाथ गुफा में बर्फ की विशाल संरचना बनती है जो भगवान शिव की पौराणिक शक्तियों की प्रतीक है। एसएएसबी के अधिकारियों के अनुसार, यात्र के दौरान 26 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। इसके अलावा दो स्वयंसेवियों और दो सुरक्षाकर्मियों की भी मौत हो चुकी है। इस साल 17 जुलाई को शुरू हुई 45 दिवसीय अमरनाथ यात्र का समापन 15 अगस्त को श्रवण पूर्णिमा के साथ होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button