देश
रायपुर में एमएससी और पोस्ट बेसिक नर्सिंग में दाखिले के लिए 3,294 छात्रों ने दी परीक्षा

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश में एमएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक नर्सिंग में दाखिले के लिए रविवार को छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा परीक्षा आयोजित की गई। दो पालियों में हुई परीक्षा में प्रथम पाली में एमएससी नर्सिंग के लिए प्रवेश परीक्षा हुई। इसके लिए रायपुर में सात और बिलासपुर में तीन कुल 10 केंद्र बनाए गए थे। सुबह 10 से 12:15 बजे तक आयोजित परीक्षा में रायपुर 1575 छात्र परीक्षा में बैठे थे।
जबकि बिलासपुर केंद्र में 454 परीक्षार्थी थे। कुल 2514 आवेदनों आए, जिसमें 2029 छात्र शामिल हुए। यानी 80.71 फीसद उपस्थिति रही। वहीं पोस्ट बेसिक नर्सिंग की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 4:15 बजे तक आयोजित हुई। रायपुर के सात केंद्रों में 497 छात्रों ने परीक्षा दी। वहीं बिलासपुर के चार केंद्रों में 340 छात्र परीक्षा देने बैठे। पोस्ट बेसिक नर्सिंग के लिए कुल 2102 आवेदन आए थे। इसमें से 1265 छात्रों परीक्षा में बैठे।
एक नजर में
108 नर्सिंग कालेज हैं प्रदेश में, इसमें आठ सरकारी
4050 बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष की सीटें
3660 से अधिक प्राइवेट में, 390 से सरकारी
360 से अधिक एमएससी नर्सिंग की सीटें
500 सीटें पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग
4000 से अधिक नर्सिंग के छात्र हाेते हैं पासआउट
ईशान और तनिशा की जोड़ी ने जीता खिताब
भारतीय बैडमिंटन संघ द्वारा बैंगलुरू में आयोजित इंफोसिस इंडिया इंटरनेशनल चैलेंज बैडमिंटन स्पर्धा का खिताबी मुकाबला रविवार को खेला गया। रायपुर के ईशान भटनागर और गोवा की तनिशा क्रेस्टो की जोड़ी ने मिश्रित युगल के फाइनल मुकाबले में भारत के ही के.साई प्रतीक और गायत्री गोपीचंद पुलेला की जोड़ी को 21-16, 21-19 से परास्त कर खिताब पर कब्जा किया। इससे पूर्व सेमीफाइनल में उन्होंने डिंकू सिंह कोन्थ्यूजम और साहीथि बांदी की जोड़ी को 21-17, 25-23 से हराकर फाइनल मे प्रवेश किया था।
उक्त स्पर्धा के पुरुष युगल मुकाबले में रायपुर के संयम शुक्ला और केरल के अरुण जार्ज की जोड़ी उपविजेता बनी।फाइनल में उन्हें भारत के ही कृष्ण प्रसाद गर्ग और विष्णु वर्धन गौढ की जोड़ी से 24-22, 13-21, 22-20 से हार का सामना करना पड़ा। छत्तीसगढ़ बैडमिंटन संघ के पदाधिकारियों ने ईशान की इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। इसकी जानकारी रायपुर बैडमिंटन संघ के सचिव अनुराग दीक्षित ने दी।






