ब्रेकिंग
Uttarakhand Disaster Management Model: ब्रिक्स देशों ने मानी उत्तराखंड की धाक; आपदा प्रबंधन मॉडल की ... Akshay Kumar Charity: क्या अक्षय कुमार सिर्फ पैसा कमाने के लिए करते हैं फिल्में? एक्टर ने चैरिटी के ... Manav Suthar Test Debut: टेस्ट डेब्यू पर 6 विकेट लेकर रचा इतिहास; मानव सुथार ने 18 साल का सूखा किया ... Israel-Iran Conflict: मिडिल ईस्ट में फिर छिड़ा युद्ध का खतरा; क्या नेतन्याहू की जंग की जिद बन रही है ... Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट; जानें क्या है आज का नया भाव Environmental Impact of AI: एआई की बढ़ती मांग से बढ़ रहा जल संकट; 2027 तक हालात हो सकते हैं गंभीर Kalashtami Vrat 2026: कालाष्टमी पर काल भैरव देव की विशेष पूजा; जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व Banarasi Kachori Sabji Recipe: घर पर बनाएं बनारस का प्रसिद्ध नाश्ता; कचौड़ी-सब्जी बनाने की आसान विधि MP Rajya Sabha Election 2026: तीसरी सीट पर भाजपा का दांव; महेश केवट के नामांकन के बाद बढ़ी सियासी हलच... Earthquake in Northeast: भूटान के पास 5.7 तीव्रता का जोरदार भूकंप; सिक्किम और बंगाल तक महसूस किए गए ...
मनोरंजन

प्रेग्नेंसी को लेकर बिपाशा बसु का बयान, कहा- ‘लोग मुझे सच में एक बच्चे के साथ नहीं….’

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने मशहूर अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से साल 2016 में शादी की थी। इसके बाद से अभिनेत्री के फैंस उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा करते रहते हैं। बहुत बार बिपाशा बसु की प्रेग्नेंसी को लेकर अफवाह भी उड़ चुकी हैं। उनकी यह अफवाह एक्ट्रेस का वजन बढ़ने के बाद शुरू हुई है।

अब अभिनेत्री ने अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है। बिपाशा बसु ने हाल ही में अंग्रेजी वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपने फिल्मी करियर के अलावा निजी जिंदगी पर ढेर सारी बातें कीं। बिपाशा बसु ने अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों को लेकर कहा, ‘मेरे लिए परिवार सब कुछ है और मुझे पता है कि वजन बढ़ने की वजह से अक्सर मेरी प्रेग्नेंसी को लेकर अफवाहें उड़ती हैं’।

बिपाशा बसु ने कहा कि वह भले ही ग्लैमर इंडस्ट्री का हिस्सा हैं लेकिन उनका वजन भी बढ़ सकता है। बिपाशा ने कहा, ‘मैं जानती हूं कि मैं फिटनेस की अंबेसडर हूं लेकिन कभी कभी ऐसा वक्त भी आता है जब मैं थोड़ा आगे बढ़ती हूं और जिंदगी खुलकर जीती हूं। इसका मतलब यह नहीं है कि मैं अस्वस्थ हो रही हूं, लेकिन जब तक लोग मुझे सच में एक बच्चे के साथ नहीं देख लेंगे हमेशा अनुमान लगाते रहेंगे’।

दिग्गज अभिनेत्री ने आगे कहा, ‘लोग मेरे परिवार के लिए अच्छी चीज ही मनाते हैं, अगर यह होना होगा तो हो जाएगा। जो लोग अनुमान लगाते रहते हैं इससे मुझे फर्क नहीं पड़ता है। ऐसा तो नहीं है कि वह लोग मेरे बारे में कुछ बुरा कह रहे हैं, हां मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं तो यह उनके लिए थोड़ी दुख की बात है’। इसके अलावा बिपाशा बसु ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर और भी ढेर सारी बातें की हैं।

आपको बता दें कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की मुलाकात साल 2015 में आई फिल्म ‘अलोन’ की शूटिंग के दौरान हुई, जिसके बाद दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे और अप्रैल साल 2016 में दोनो शादी के बंधन में बध गए। हाल ही में बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की मालदीव वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। जिसे उनके फैंस ने काफी पसंद किया था।

Related Articles

Back to top button