ब्रेकिंग
Raxaul News: भारत-नेपाल सीमा पर संदिग्ध चीनी नागरिक गिरफ्तार, ई-रिक्शा से जा रहा था नेपाल, SSB ने दब... Telangana POCSO Case: पॉक्सो मामले में बंदी भगीरथ को झटका, हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद किया स... Bengal Politics: सॉल्ट लेक में टीएमसी दफ्तर से बरामद हुए कई आधार कार्ड, बीजेपी के ताला खोलने के बाद ... Ulhasnagar Crime News: उल्हासनगर में इंसानियत शर्मसार! मंदिर प्रवेश विवाद में महिलाओं के बाल काटे, च... Samba Narco Demolition: सांबा में ड्रग तस्करों के 'नार्को महलों' पर चला बुलडोजर, 60 करोड़ की 50 कनाल... Delhi Startup Scheme: दिल्ली में महिलाओं को स्टार्टअप के लिए मिलेगा ₹10 करोड़ का बिना गारंटी लोन, सी... Bharatmala Expressway Accident: बालोतरा में भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर पलटी स्कॉर्पियो, गुजरात के 3 श्... केरल शपथ ग्रहण: सीएम वी डी सतीशन के साथ 20 मंत्री भी लेंगे शपथ; राहुल, प्रियंका और खरगे रहेंगे मौजूद CBSE 12th Result: सीबीएसई ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) विवाद पर शिक्षा सचिव संजय कुमार का बड़ा बयान, फी... Jamui Viral News: जमुई में बुढ़ापे के अकेलेपन से तंग आकर 65 के बुजुर्ग और 62 की महिला ने मंदिर में र...
खेल

PPF खाताधारकों पर सरकार की पैनी नजर, एक से ज्‍यादा खातों की पहचान के लिए बनाया फॉर्मूला

नई दिल्‍ली। अगर आपने एक से ज्‍यादा Public Provident Fund (PPF) खाता खोल रखा है तो सावधान। सरकार की नजर आपके उन खातों पर है और अब इस पर कार्रवाई होने वाली है। सरकार ने आदेश दिया है ऐसे खातों पर जल्‍द से जल्‍द कार्रवाई हो। एक से ज्‍यादा खाता रखने वालों की स्‍क्रूटनी की जाए।डिपार्टमेंट ऑफ पोस्‍ट के हालिया आदेश में कहा गया है कि अगर कोई डिपॉजिटर एकसाथ कई PPF खाते चला रहा है तो दूसरे खातों को अनियमित माना जाए। क्‍योंकि PPF Scheme के तहत एक खाताधारक सिर्फ एक खाता खोल सकता है।

विभाग में असिस्‍टेंड डायरेक्‍टर टी जयन के मुताबिक ऐसे मामलों में निगरानी की जरूरत है। सरकार ने ऐसे खातों को एकसाथ मर्ज करने का निर्देश दिया है। इसके लिए एक फॉर्मूला भी तय किया गया है। जयन के मुताबिक किसी खाताधारक के एक से ज्‍यादा खाते हैं तो इस बारे में खाताधारक को सूचित कर उन अकाउंट को मर्ज किया जाए।

खाते पर Loan तो क्‍या

जयन के मुताबिक अगर PPF Account पर लोन है तो इसकी खबर तुरंत डिपॉजिटर को दी जाए। उनसे Loan की रकम ब्‍याज के साथ अदा करने को कहा जाए। PPF खातों का मर्जर लोन चुकाने के बाद ही होगा।

कैसे मिलेगा ब्‍याज

फाइनेंस मिनिस्‍ट्री के मुताबिक हरेक PPF खाते पर ब्‍याज की रकम मैनुअली कैलकुलेट होगी। यह काम पोस्‍ट ऑफिस के मुखिया करेंगे। या फिर कैशियर भी कर सकते हैं। उसके बाद उस रकम की तसदीक सुपरवाइजर या इंचार्ज करेंगे। खाते के मर्जर के समय खाताधारक से पूछा जाएगा कि वह कौन सा खाता चलाना चाहता है।

ज्‍यादा रकम जमा की तो क्‍य

जयन के मुताबिक पोस्‍ट ऑफिस को यह भी चेक करना होगा कि किसी साल PPF में तय सीमा से ज्‍यादा रकम तो नहीं जमा की गई है। इसके लिए हर साल की लिमिट का रेफ्रेंस लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button