ब्रेकिंग
Ayodhya News: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा अपडेट; आरोपियों के घर से हुई ज्वेलरी और कैश की रिकवर... Maharashtra Monsoon Session: विधानसभा में गूंजा पेपर लीक का मुद्दा; विपक्ष का बड़ा हमला, सरकार पर उठा... Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर का 4 जुलाई को होगा अंतिम संस्कार; भारत भ... Ram Mandir Donation Scam: 'चढ़ावा चोरों' का सामाजिक बहिष्कार शुरू; अयोध्या बार एसोसिएशन ने केस लड़ने ... Himachal Pradesh Model Panchayat: टिहरी पंचायत का बड़ा फैसला; पशु क्रूरता पर जुर्माना और पर्यावरण संर... West Bengal UCC Update: पश्चिम बंगाल में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की तैयारी; ड्राफ्ट कमेटी का ह... Noida School Timing Changed: भीषण गर्मी के चलते नोएडा-ग्रेटर नोएडा के स्कूलों का समय बदला; अब इस समय... Ram Mandir CEO Controversy: राम मंदिर प्रशासन में CEO नियुक्ति का संत समाज ने किया विरोध; 'सरकारी हस... Gorakhpur Express Mystery: ट्रेन से रहस्यमयी ढंग से लापता हुई महिला यात्री; सूटकेस भी गायब, मचा हड़क... Akhilesh Yadav Promise: सपा सरकार आई तो बदलेगी शिक्षा नीति; अखिलेश यादव का यूपी के युवाओं से बड़ा वाद...
मनोरंजन

Sidharth की मौत के 57 दिन बाद शहनाज़ गिल ने पहली बार शेयर किया पोस्ट, ‘तू मेरा है और…’

नई दिल्ली। टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद शहनाज कौर गिल मानो खो से गई हैं। शहनाज़ भले ही शूटिंग पर वापस लौट आई हैं, लेकिन उनके चेहरे पर एक उदासी साफ नज़र आती है। सिद्धार्थ की मौत के बाद शहनाज़ पूरी तरह से गायब हो गई थीं। न ही वो सोशल मीडिया पर एक्टिव थीं और ना ही कहीं बाहर नज़र आ रही थीं। हालांकि अपनी फिल्म की रिलीज़ डेट के आसपास शहनाज़ फिर से काम पर लौट आईं। वहीं अब इस बीच वो सोशल मीडिया पर भी फिर से एक्टिव हो गई हैं।

सिद्धार्थ की मौत के 57 दिन बाद शहनाज़ ने अपने इंस्टाग्राम पर पहला पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के साथ ही शहनाज़ ने घोषणा भी की है। दरअसल, शहनाज़ कल यानी 29 अक्टूबर को एक गाना रिलीज़ करने वाली है। ये गाना शहनाज़ ने सिद्धार्थ को डेडिकेट किया है गाने के बोल हैं ‘तू यहीं है..’। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर शेयर किया है जिसमें सिड और वो खुलकर हंसते हुए नज़र आ रहे हैं। पोस्टर पर लिखा है ‘तू यहीं है…सिद्धार्थ शुक्ला को मेरा ट्रिब्यूट’। इस फोटो को शेयर करने के साथ शहनाज़ ने एक बार फिर अपने प्यार का इज़हार किया है। एक्ट्रेस ने लिखा ‘तू मेरा है और…’ सिद्धार्थ शुक्ला’।

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए एक सूत्र ने बताया, ‘शहनाज़ बहुत चीजों से गुज़री है। पहली चीज़ जो वो अपने दोस्त सिद्धार्थ के लिए करना चाहती थीं वो उन्हें श्रद्धांजलि देना चाहती थीं। ऐसा ट्रिब्यूट जो हमेशा सबकी यादों में रहेगा। शहनाज ने ये गाना ख़ुद अपनी आवाज़ में रिकॉर्ड किया और वीडियो भी उन्होंने ख़ुद शूट किया है। इस वीडियो में फैंस को शहनाज़ और सिद्धार्थ की बिग बॉस 13 की झलक भी नज़र आएगी’।

Related Articles

Back to top button