ब्रेकिंग
JPSC कंबाइंड सिविल सर्विसेज प्री परीक्षा 2025 में धांधली की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, कें... अयोध्या में सावन में मछली भोज पर बवाल: सीएम योगी बोले- 'राम-राम चिल्लाते हैं और दावत उड़ाते हैं', अज... दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से आफत: सड़कें बनीं तालाब, ट्रैफिक जाम और 7 उड़ानें जयपुर डायवर्ट भरत तिवारी के घर पहुंचे पावर स्टार पवन सिंह: भतीजी ने बांधी राखी, परिजनों ने लगाई निष्पक्ष जांच की ग... झारखंड में नौकरी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर पुलिस का कड़ा एक्शन: गिरिडीह और हजारीबाग में 3 नई FIR, 9... तनाव के बीच पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर का तेहरान दौरा: क्या 'मक्का डिफेंस पैक्ट' में शामिल होगा ईरान... गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी: लीक ऑडियो में... EPF में गलत जॉइनिंग या एग्जिट डेट से रुक सकती है पेंशन और ट्रांसफर: जानिए ऑनलाइन ठीक करने का आसान तर... अमरावती जिला महिला अस्पताल के बेबी वार्ड में भीषण आग: वेंटिलेटर ब्लास्ट से 3 नवजातों की दर्दनाक मौत ED का बड़ा एक्शन: मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और फरीदाबाद में 9 ठिकानों पर छापेमारी, ₹19.91 करोड़ का फर्जी...
मनोरंजन

फिल्म इंडस्ट्री की इस महान शख्सियत ने दुनिया को कहा अलविदा, अर्जुन कपूर समेत कई स्टार्स ने जताया दुख

हिन्दी सिनेमा जगत का हर स्टार दर्शकों के दिलों पर राज करता है। अक्सर फैंस उनसे जुड़ी खबरें जानने को उत्सुक रहते हैं। लेकिन जब उनका खास और चहेता स्टार दुनिया को अलविदा कर कह देता है, तो बॉलीवुड इंडस्ट्री में ही नही बल्कि दुनिया भर में मातम का माहौल छा जाता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है।

जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में फिल्म कलंक के डायरेक्टर अभिषेक वर्मन के पिता आर वर्मन का मंगलवार रात निधन हो गया। 72 वर्षीय आर वर्मन की मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई। इस मौके पर फिल्ममेकर करण जौहर, वरुण धवन, अर्जुन कपूर, आलिया भट्ट, डायरेक्टर शशांक खेतान और अनुराग सिंह उनके घर पहुंचे और पूरे परिवार को सांत्वना दी। आर वर्मन उर्फ रत्न वर्मन शेट्टी ने हिंदी सिनेमा में बतौर आर्ट डायरेक्टर काम किया है। उन्होंने मुंबई के जेजे स्कूल ऑफ आर्ट से पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने खुद की पब्लिसिटी डिजाइनिंग और सिने विज्ञापन कंपनी शुरू की। देव आनंद का प्रोडक्शन हाउस उनके प्रमुख ग्राहकों में से एक था। आर वर्मन का काम देव आनंद की फिल्मों ज्वैल थीफ और गाइड में भी देखा गया।

प्रचार डिजाइनर के रूप में काम करते हुए आर वर्मन की रुचि आर्ट डायरेक्शन की तरफ हुआ। उन्होंने मशहूर आर्ट डायरेक्टर सुधेंदु रॉय के असिस्टेंट के तौर पर भी काम किया। आर वर्मन ने 350 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। साल 1992 और 1993 में उन्होंने फिल्म हम और अंगार के लिए फिल्मफेयर का बेस्ट आर्ट डायरेक्शन का अवॉर्ड जीता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button