ब्रेकिंग
Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50...
मनोरंजन

Aryan Khan को जमानत मिलने की खुशी में शाह रुख खान के घर के बाहर फैंस में ‘जोश’, देखें तस्वीरें

नई दिल्लीl  शाह रुख खान के बेटे आर्यन खान को गुरुवार को मुंबई उच्च न्यायालय ने 2 दिन की सुनवाई के बाद जमानत दे दी हैl हालांकि अभी वह जेल में है और शुक्रवार या शनिवार को जेल से बाहर आ सकते हैंl इस बीच आर्यन खान को जमानत मिलने की खुशी में शाह रुख खान के घर के बाहर प्रशंसकों का तांता लग गया है और वह शाह रुख खान के बेटे को कोर्ट से मिली राहत पर जोश में नजर आए और उन्होंने हाई कोर्ट के निर्णय का स्वागत कियाl इस अवसर पर मुंबई से कुछ तस्वीरें आई हैl प्रशंसकों को शाह रुख खान के घर के बाहर इकट्ठा होते देखा जा सकता हैl वहीं एक अन्य तस्वीर में लोग खुशी में पटाखे फोड़ रहे हैंl वहीं एक तीसरी तस्वीर में कुछ लोगों को शाह रुख खान और आर्यन खान के नाम के बैनर लेकर खड़े हुए देखा जा सकता हैl

शाह रुख खान के बेटे आर्यन खान को क्रूज ड्रग्स मामले में एनसीबी ने 2 अक्टूबर गांधी जयंती को पकड़ा थाl इसके बाद 3 अक्टूबर को उन्हें गिरफ्तार किया गया थाl मेट्रोपॉलिटन कोर्ट सेशन और सेशन कोर्ट में जमानत याचिका खारिज होने के बाद शाह रुख खान के बेटे आर्यन खान को मुंबई के आर्थर रोड जेल में 25 दिन काटने पड़े थेl हालांकि काफी मशक्कत के बाद शाह रुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत हुई है और वह अभी भी जेल में हैl उनकी रिहाई शुक्रवार या शनिवार को हो सकती हैl

आर्यन खान की जमानत पर उनके परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली हैl अब यह मामला कोर्ट में चलेगा और निर्णय आने तक यह फैसला लागू रहेगा। शाह रुख खान के बेटे के अलावा अन्य दो आरोपियों मुनमुन धमीजा और अरबाज मर्चेंट को भी मुंबई उच्च न्यायालय ने जमानत दे दी हैl आर्यन खान के जमानत की पैरवी भारत के पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने की। मुकुल रोहतगी ने कोर्ट में दलील दी है कि आर्यन खान के पास से कोई ड्रग्स बरामद नहीं हुआ हैl

एनसीबी के वकील लगातार इस बात का दावा कोर्ट में कर रहे थे कि आर्यन खान की चैट से ड्रग्स मामले का नेक्सस बनता हैl इसके चलते उनकी जमानत नहीं होनी चाहिएl अन्यथा वह जांच को प्रभावित कर सकते हैंl कोर्ट ने अभी तक इस मामले में विस्तृत ऑर्डर नहीं दिया है लेकिन कोर्ट ने आर्यन खान और दो अन्य आरोपियों को जमानत दे दी है।

Related Articles

Back to top button