ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
देश

आत्महत्या करने के लिए ट्रेन के सामने कूदा अधेड़, दोनों पैर कटे, हालत गंभीर

भिलाई। छत्‍तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में गुरुवार की सुबह आकाशगंगा सुपेला की ओर से भागते हुए रेलवे ट्रैक की ओर पहुंचे अधेड़ ने मालगाड़ी के सामने छलांग लगा दी। हादसे में उसके दोनों पैर कट गए और सिर पर गंभीर चोट लगी। लेकिन, उसकी जान बच गई थी।
वहां मौजूद गेटकीपर ने पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल पहुंचाया। अभी उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
    • गुरुवार की सुबह सुपेला रेलवे फाटक पर हुई घटना, घायल को अस्पताल में किया गया भर्त
उक्त घटना गुरुवार की सुबह करीब 8:20 बजे के आसपास की बताई जा रही है। करीब 50 साल का एक व्यक्ति आकाशगंगा सुपेला मार्केट की ओर से भागता हुए रेलवे लाइन की ओर पहुंचा और सामने से आ रही एक मालगाड़ी के सामने कूद गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वह व्यक्ति चिल्लाते हुए जा रहा था कि जीने से क्या मतलब है, जीवन बेकार है…।
ये बोलते हुए वो ट्रेन के सामने कूद गया। हादसे में उसके दोनों पैर कट गए और सिर पर भी गंभीर चोट लगी। सुपेला रेलवे फाटक के गेटकीपर ने फौरन पुलिस को फोन किया। जिस पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। व्यक्ति जीवन था। उसे फौरन अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
सुपेला थाना प्रभारी सुरेश ध्रुव ने बताया कि अभी तक घायल व्यक्ति की पहचान फल मंडी कैम्प 2 निवासी विजय कुमार के रूप में की गई है। उसके भाई संजय कुमार ने पुलिस को जानकारी दी है कि वो गुरुवार की सुबह ही घर से निकला था। फल मंडी में उसकी एक दुकान भी है। उसकी हालत भी काफी ज्यादा गंभीर है।

Related Articles

Back to top button