ब्रेकिंग
लुधियाना में 15 वर्षीय नाबालिग को बंधक बनाकर दुष्कर्म: जागीरपुर के मकान में दिया वारदात को अंजाम, पॉ... फतेहाबाद के झलनिया में होली की पुरानी रंजिश में 40 वर्षीय महेंद्र की निर्मम हत्या बारिश से बेहाल गुरुग्राम: जलभराव के स्थायी समाधान के लिए MCG और IIT गांधीनगर की बैठक, 4 प्रमुख इलाको... हरियाणा मानसून सत्र में तीखी नोकझोंक के आसार: फ्रंट फुट पर रहेंगे अनिल विज, दीपेंद्र हुड्डा के बयान ... सोनीपत में 10वीं के छात्र की संदिग्ध मौत: झूले से लटका मिला शव, शिक्षिका की पिटाई के बाद 4 दिन से था... हरियाणा के 14,300 सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर: 2,800 विकास कार्यों के लिए ₹130 करोड़ जारी, बना म... जंतर-मंतर पर पैलेट गन के छर्रे से गई छात्र साहिल की आंख की रोशनी: खाकी पहनने का सपना टूटा, राहुल गां... हरियाणा में ₹35 किलो मिलेगा प्याज: आसमान छूती कीमतों के बीच नैफेड नासिक से मंगा रहा प्याज की बड़ी खे... पानीपत के बाबरपुर में युवक से मारपीट के बाद बड़ा फैसला: बिना आधार कार्ड प्रवासी मजदूरों को नहीं मिले... कुलदीप शर्मा ने BJP में जाने की अटकलों को किया खारिज; कांग्रेस के भीतर उपेक्षा और HKRN पर साधा निशान...
देश

बचरवार पुलिया का अब तक नहीं हो सका निर्माण

बिलासपुर । गौरेला -पेंड्रा-मरवाही जिला बनने के दो वर्ष पूरे होने के बाद भी अधिकारी दूर दराज के गांव तक नहीं पहुंच पाए हैं। परिणाम स्वरूप एक माह पहले तेज बारिश में बही सड़क और पुलिया का निर्माण नहीं हो सका है।
उल्लेखनीय है जिले में निर्माण कार्य के लिए शासन करोड़ों रुपये का सड़क बनाने के नाम पर दे रही है। वहीं ग्राम पंचायत बचरवार से कोटखरा मार्ग की हालत जर्जर है। वहीं भारी बारिश के कारण पुलिया भी बह गई इसके कारण पेंड्रा विकासखंड के दस से ज्यादा गांव के ग्रामीणों को मध्य प्रदेश सीमा शहडोल, अनूपपुर जाने के लिए 20 किलोमीटर ज्यादा दूरी तय करनी पड़ रही है जबकि उक्त मार्ग के निर्माण के लिए कई बार जनप्रतिनिधियों ने शासन को पत्र लिखा है। वहीं मुख्यमंत्री से मार्ग को जल्द से जल्द बनाने क्या बात कही थी
मगर आज तलक इस और शासन का ध्यान नहीं गया है। वहीं इस वर्ष की भारी बारिश ने इस मार्ग हालत खराब कर दी है।
पुलिया बह जाने के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया है। गौरतलब है कि पेंड्रा विकासखंड के आसपास के दस ग्राम पंचायत के लोग इस मार्ग का उपयोग कर के मध्य प्रदेश के सटे जिले अनूपपुर , शहडोल का आवागमन करते हैं। वहीं भारी बारिश के कारण पुलिया के बनने से यह मार्ग पूरी तरीके से अवरुद्ध हो चुका है। इसके कारण क्षेत्र के लोगों को 20 किलोमीटर की ज्यादा सफर तय कर के जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
जनपद अध्यक्ष राठौर ने खोला मोर्चा
पेंड्रा जनपद उपाध्यक्ष जीवन सिंह राठौर ने बताया कि छह किलोमीटर मार्ग के निर्माण एवं पुलिया निर्माण के लिए आठ करोड़ 25 लाख रुपए का इस्टेमेट तैयार किया गया है मगर अभी तक इस और शासन का कोई ध्यान नहीं दी गई है। इस ओर विभाग को ध्यान देना चाहिए ताकि लोगों की असुविधा से निजात मिल सके।
सरपंच ने गिनाई परेशानी
बचरवार के सरपंच चंद्रभान सिंह ने बताया कि भारी बारिश के कारण बचरवार -कोटखरा मार्ग पूरी तरह से अवरुद है। वहीं सड़क की हालत जर्जर हो गई है जबकि मध्य प्रदेश जाने वालों के लिए सबसे सुविधाजनक एवं नजदीकी मार्ग है। आसपास के ग्रामीण इसी मार्ग का उपयोग करते हैं। सड़क के जर्जर होने की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग को एवं शासन को इस और जल्द से जल्द ध्यान देना चाहिए ताकि लोगों को सुविधाएं मिल सके। वहीं बचरवार निवासी आशुतोष दुबे ने बताया कि सभी की पारिवारिक एवं व्यापारिक कार्यां से मध्य प्रदेश सीमा की शहडोल अनूपपुर जाने के लिए इसी मार्ग का उपयोग करते हैं। इससे समय और दूरी की भी बचत होती है मगर सड़क के खराब होने से आवागमन पूर्णतया अवरुद्ध है। विभाग को इस ओर ध्यान देना चाहिए ताकि जल्द से जल्द इसका निर्माण हो सके एवं लोगों को उक्त मार्ग की सुविधा मिल सके।
उक्त मार्ग एवं पुलिया निर्माण का स्टीमेट बनाकर शासन को भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलते साथ ही कार्य को प्रारंभ कर दिया जाएगा।
– सुरेश उइके, एसडीओ ,पीडब्ल्यूडी

Related Articles

Back to top button