ब्रेकिंग
Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व... Chhotanagpur Zone Alert: पर्व-त्योहारों के मद्देनजर आईजी ने दिए सख्त निर्देश, अतिरिक्त पुलिस बल की ह... Dhanbad News: प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर धनबाद में निकली भव्य मशाल और बाइक रैल... Sahkar Se Samriddhi: छत्तीसगढ़ में सहकारिता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए विशेष कार्... GPM News: गौरेला पेंड्रा मरवाही के जिला अस्पताल में मिला नवजात का शव, सीसीटीवी खंगालने के बाद भी नही... Singapore India Network Forum: छत्तीसगढ़ में सेमीकंडक्टर और AI डाटा सेंटर का काम शुरू, निवेश के दिखन... Raipur News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सिंगापुर यात्रा संपन्न, छत्तीसगढ़ को मिला ₹350 करोड़ का नय... Kanker News: अंतागढ़ को जिला बनाने की मांग ने पकड़ा जोर, क्षेत्रवासियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन ध...
देश

गोकुलनगर में प्लास्टिक कचरा और खाली बाेतलों की रिसाइक्लिंग का तीन एकड़ में प्लांट

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा इलाके के गाेकुलनगर में प्लास्टिक कचरे और खाली बोतलों की रिसाइक्लिंग की जाएगी। इसके लिए प्‍लांट लगाने की योजना की कवायद एक बार फिर से तेज हो गई है।दस करोड़ की लागत से तीन एकड़ में यह प्लांट स्थापित किया जायेगा। इस प्लांट में प्लास्टिक कचरे को रिसाइक्लिंग करने के बाद प्लास्टिक के कचरे और वेस्ट बोतलों को दाने में तब्दील कर निगम बेचकर अपनी आमदनी बढ़ायेगी। रिसाक्लिंग प्लांट को मटेरियल रिकवरी फैसेलिटी (एमआरएफ) नाम दिया गया है।

स्वास्थ्य विभाग के अध्यक्ष नागभूषण राव ने बताया कि शहर की सफाई व्यवस्था संभाल रही रामकी कंपनी रिसाइक्लिंग प्लांट बनाएगी। रिसाइक्लिंग प्लांट में प्लास्टिक का कचरा संकरी ट्रेचिंग ग्राउंड से पहुंचेगा। वहां इसे अलग कर गोकुलनगर लाया जाएगा। यहां भी सफाई के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। दरअसल प्लास्टिक बोतलों के कारण नाली-नाले चोक हो रही थी।सफाई के दौरान प्लास्टिक कचरे ज्यादा निकलते है।लिहाजा इससे प्लास्टिक कचरे का इस्तेमाल प्लांट में करने से नाली-नाले के चोक होने की समस्या से निजात मिलेगी और पर्यावरण भी साफ रहेगा।

नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि प्लास्टिक रिसाइक्लिंग प्लांट लगने के बाद रायपुर नगर निगम देश के गिने-चुने निगमों में शामिल हो जाएगा। प्लांट की वजह से वायु प्रदूषण भी कम होगा।जल्द ही रामकी कंपनी चयनित जगह पर काम शुरू करेगी। कचरा से प्लास्टिक अलग करने के लिए कर्मचारियों की अलग से नियुक्ति की जाएगी। उनसे केवल कचरे से प्लास्टिक अलग करने का ही काम लिया जाएगा। वर्तमान में गोकुलनगर में आठ से दस कर्मचारियों को तैनात किया गया है।

Related Articles

Back to top button