ब्रेकिंग
Bhopal News Today: भोपाल में स्विगी इंस्टामार्ट, ब्लिंकिट और होटल शुभ इन पर खाद्य सुरक्षा टीम का छाप... Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क...
विदेश

अमेरिका के टेक्सास में हैलोवीन पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी की बड़ी घटना, 1 की गई जान, 9 घायल

टेक्सास। अमेरिका के टेक्सास में रविवार को एक बड़ी घटना हुई। हैलोवीन पार्टी के दौरान भारी संख्या में लोगों की मौजूदगी के बीच गोलीबारी की घटना ने सबको हिला दिया। पुलिस ने बताया कि पूर्वी टेक्सास में हैलोवीन पार्टी में हुई गोलीबारी में एक संदिग्ध व्यक्ति को रविवार को गिरफ्तार किया गया। बता दें कि इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए।

टेक्सास के टेक्सारकाना में पुलिस ने कहा कि अर्कांसस के टेक्सारकाना के 21 वर्षीय संदिग्ध शूटर केउन्टे मैकएलराय ने रविवार की सुबह घटना को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि मैकएलराय को इस खतरनाक हमले के एक मामले में जेल में डाल दिया गया और उसपर सोमवार को अतिरिक्त आरोपों को लगाए जाने की उम्मीद है।

पुलिस ने कहा कि शनिवार देर रात जब एक पार्टी में गोलीबारी की यह घटना हुई तो तब वहां करीब 200 लोग मौजूद थे। पुलिस ने कहा कि जिन नौ लोगों को गोली मारी गई, उन्हें एम्बुलेंस, पुलिस इकाई या निजी वाहन से इलाज के लिए दो अस्पतालों में ले जाया गया।

20 वर्षीय एक व्यक्ति को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। उसका नाम अभी तक जारी नहीं किया गया है। पुलिस ने कहा कि अन्य नौ का जीवन ज्यादा खतरे में नहीं है।

वहीं, जेल रिकार्ड में मैकएलराय के लिए किसी वकील को सूचीबद्ध नहीं किया गया है। इससे पहले कि मैकएलराय खुद कुछ चालाकी चले, पुलिस ने उसके लिए गिरफ्तारी वारंट प्राप्त किया था और उसके परिवार और दोस्तों से संपर्क करते हुए उसकी तलाश कर रही थी।

Related Articles

Back to top button