ब्रेकिंग
Indo MIM IPO: इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ का आईपीओ 23 जुलाई से खुलेगा, जानें प्राइस बैंड और पूरी डिटेल Dishani Chakraborty Boyfriend: मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी का ब्राइडल लुक वायरल, खूबसूरती देख दीव... Kids Constipation Remedies: बच्चों में कब्ज की समस्या दूर करेंगे ये 5 फल, पेट साफ होना होगा आसान Kidney Cancer Symptoms: सिर्फ दर्द ही नहीं, शरीर के ये 7 संकेत भी हो सकते हैं किडनी कैंसर का इशारा SpiceJet Acquisition: स्पाइसजेट को खरीदेगी गल्फ एयरलाइन? निवेश और अधिग्रहण को लेकर शुरुआती बातचीत शु... China Floods: चीन के 1 लाख बांध बने मुसीबत, बिना चेतावनी पानी छोड़ने से कई गांवों में भारी तबाही Nepal Coin Map Controversy: नेपाल ने 1 रुपये के सिक्के से हटाया विवादित नक्शा, अब होगी बौद्ध मठ की त... Zohran Mamdani on Netanyahu: क्या अमेरिका में गिरफ्तार होंगे नेतन्याहू? न्यूयॉर्क के मेयर के बयान पर... Campa Cola Market Share: रिलायंस 'कैंपा' ने कोल्ड ड्रिंक बाजार में मचाया तहलका, पेप्सी और कोका-कोला ... UPI Offline Payment: अब बिना इंटरनेट भी होगा यूपीआई पेमेंट, फ्लाइट और मेट्रो में भी कर सकेंगे लेनदेन
विदेश

बैंकाक में अब पहले की ही तरह घूमने जा सकेंगे टूरिस्ट, थाईलैंड सरकार ने दी ये बड़ी छूट

बैंकॉक। विदेशी पर्यटकों के लिए थाईलैंड सरकार ने एक बड़ी खुशखबरी दी है। बैंकॉक में अब पर्यटक पहले की तरह छुट्टियां मना सकेंगे। सोमवार को सैकड़ों पर्यटक बैंकॉक पहुंचने वाले हैं, जिन्होंने कोरोना वायरस के खिलाफ टीका लगवा लिया है। बता दें कि 18 महीनों में यह पहली बार होगा जब विदेशी पर्यटकों को बिना क्वारंटाइन में रखे एंट्री दी जाएगी। कोरोना वायरस महामारी का थाईलैंड की अर्थव्यवस्था पर भारी असर पड़ा है। जिसे पुनर्जीवित करने के लिए थाईलैंड सरकार ने संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन सहित 60 से अधिक देशों के पर्यटकों को अनुमति दे दी है।

पर्यटकों को कोविड-19 के खिलाफ टीका लगा होना अनिवार्य होगा, लेकिन उन्हें देश में एंट्री लेने के बाद कोरोना वायरस के लिए किसी भी प्रकार के अवरोध से नहीं गुजरना पड़ेगा।‌ यानी कि थाईलैंड सरकार ने क्वारंटाइन प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा। इसके साथ ही क्वारंटाइन फ्री पर्यटन की सूची में कई यूरोपीय देश भी शामिल हैं।

एशिया प्रशांत में सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल थाईलैंड

थाईलैंड एशिया प्रशांत के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। ‌अक्सर यहां पर सैकड़ों पर्यटक छुट्टियां मनाने आते हैं। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण पिछले 18 महीनों से थाईलैंड में सख्त महामारी प्रवेश नियम लागू किए गए थे। आपको बता दें कि थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक शहर दुनिया का सबसे अधिक देखा जाने वाला शहर था, लेकिन महामारी के संकट ने थाईलैंड पर्यटन पर भी गहरा असर डाला है।

थाई अधिकारियों ने जुलाई में फुकेत के रिसॉर्ट द्वीप को फिर से खोलने के साथ ही साथ पानी का भी परीक्षण किया था। जिन्होंने पूरी तरह से टीकाकरण ले लिया है उन पर्यटकों को दो-सप्ताह के क्वारंटाइन में रहना पड़ा।

नए नियमों के मुताबिक, पर्यटकों को पहला दिन एक होटल में बिताना होगा। इसके साथ ही देश के बाकी हिस्सों में स्वतंत्र रूप से यात्रा करने के लिए सक्षम होने से पहले कोरोना की नगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी।

Related Articles

Back to top button