ब्रेकिंग
Indore Cancer Hospital: 43 करोड़ की लीनियर एक्सेलेरेटर मशीन बारिश में भीगी, सिविल वर्क अधूरा होने से... Rahul Gandhi Indore Visit: 19 सितंबर को इंदौर आएंगे राहुल गांधी, 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में युव... शाहजहां का मुमताज के नाम दुर्लभ प्रेम पत्र मिला: 4x4 इंच की पर्ची में बयां की महबूब की खूबसूरती Umaria Sabzi Mandi Fire: उमरिया सब्जी मंडी में देर रात भीषण आग, दर्जनों दुकानें जलकर खाक; मची अफरा-त... जन्मदिन की पार्टी के बहाने युवती से रेलवे क्वार्टर में रेप: टिकट निरीक्षक मनोज गुप्ता पर गंभीर आरोप दिग्विजय सिंह निकालेंगे 'सनातन स्वाभिमान यात्रा': उज्जैन से शुरू होकर ओरछा होते हुए अयोध्या पहुंचेगी... Maihar Wild Elephant Alert: बांधवगढ़ का रेडियो कॉलर हाथी पहुंचा मैहर, गोरसरी पहाड़ी पर ट्रेस हुई लोक... सिंधिया राजघराने के 41 हजार करोड़ के संपत्ति विवाद में नया मोड़: प्रतिमा देवी की आपत्ति कोर्ट में स्... सड़कों पर भौकाल नहीं, जिम्मेदारी: दमन कलेक्टर ने थार-फॉर्च्यूनर मालिकों को दिलाई सेफ ड्राइविंग की शप... BRICS Summit 2026: 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए भारत पहुंचे व्लादिमीर पुतिन, पीएम मोदी के साथ द...
देश

धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि, कुबेर-लक्ष्मी की पूजा से बढ़ेगी सुख-समृद्धि

रायपुर : धनतेरस के दिन आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि की पूजा से निरोगी रहने का वरदान मिलता है। महालक्ष्मी और कुबेर की पूजा करने से धन, वैभव में बढ़ोतरी और परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ती है।

शुभ मुहूर्त

पूजन का शुभ मुहूर्त- शाम 5 बजकर 25 मिनट से शाम 6 बजे तक।

प्रदोष काल- शाम 05:39 से 20:14 बजे तक।

वृषभ लग्न – शाम 06:51 से 20:47 तक

खरीदारी का शुभ मुहुर्त – सुबह 6 से रात 1 बजे तक

यमराज के नाम करें दीप प्रज्वलन

धनतेरस की शाम मृत्यु के देवता यमराज के नाम से दीप प्रज्वलन करने से अकाल मृत्यु नहीं होने की मान्यता है।

ऐसे करें पूजा

– मिट्टी का हाथी, भगवान धन्वंतरि की फोटो स्थापित करें।

– चांदी, तांबे से जल का आचमन करें।

– भगवान गणेश का ध्यान करें।

– हाथ में अक्षत-पुष्प लेकर भगवान धन्वंतरि का ध्यान करें।

मंत्र जाप

देवान कृशान सुरसंघनि पीडितांगान, दृष्टवां दयालुर मृतं विपरीतु काम:,

पायोधि मंथन विधौ प्रकटौ भवधो, धनवन्तरि: स भगवानवतात सदा न:,

ऊँ धनवन्तरि देवाय नम: ध्यानार्थे अक्षत पुष्पाणि समर्पयामि।

राशि अनुसार खरीदारी

मेष – चांदी, इलेक्ट्रानिक सामान

वृष – वस्त्र, चांदी, तांबा बर्तन

मिथुन – स्वर्ण आभूषण

कर्क – चांदी सिक्का, घरेलू वस्तु

सिंह – स्वर्ण आभूषण, तांबा, कांसा बर्तन

कन्या – भगवान गणेश की चांदी की मूर्ति

तुला – चांदी बर्तन, सिक्का, स्वर्ण आभूषण

वृश्चिक – उपकरण, स्वर्ण आभूषण

धनु – सोना-चांदी का सिक्का, आभूषण

मकर – वाहन, वस्त्र, चांदी के आभूषण

कुंभ – घरेलू वस्तुएं, सोना, चांदी, उपकरण, वाहन

मीन – उपकरण, सोना, चांदी के आभूषण, तांबा बर्तन

Related Articles

Back to top button