ब्रेकिंग
Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका... Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में थमा भारी बारिश का दौर, अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम वर्...
देश

उपचुनावों में ‘भाजपा की हार’ के बाद प्रधानमंत्री अहंकार त्यागें, कृषि कानूनों को वापस लें: सुरजेवाला

कांग्रेस ने लोकसभा की तीन सीटों और विभिन्न राज्यों में विधानसभा की 29 सीटों के लिए हुए उपचुनावों के बाद, कुछ सीटों के नतीजे आने पर मंगलवार को कहा कि ‘भाजपा की हार’ के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अहंकार त्यागते हुए कृषि से संबंधित तीनों ‘काले कानूनों’ को वापस लेना चाहिए और पेट्रोल-डीजल-गैस पर ‘लूट’ बंद करनी चाहिए।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘लोकसभा उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कुल 3 में से 2 सीटें हार गई। विधानसभा चुनावों में भी जहां कांग्रेस-भाजपा की सीधी टक्कर है, भाजपा हारी है। हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, महाराष्ट्र इस का सबूत हैं।” उन्होंने कहा, ‘‘मोदी जी, राजहठ छोड़ें ! तीनों काले क़ानून वापस लें । पेट्रोल-डीज़ल-गैस पर लूट बंद करें । अहंकार त्यागें ।”

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की है। मध्य प्रदेश की खंडवा सीट पर भाजपा जीती तथा दादरा और नागर हवेली की लोकसभा सीट शिवसेना के खाते में गई है। देश में 29 विधानसभा सीटों और तीन लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में डाले गए मतों की गणना मंगलवार को शुरू हुई। इन सीटों के लिए गत 30 अक्टूबर को मतदान हुआ था। उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में अगले साल के शुरु में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले इन उपचुनावों के नतीजों को देश के मूड के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button