ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
देश

घूमने जाने से मना किया तो बेटे ने पिता को मारा चाकू, मामला दर्ज

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बेटे ने अपने पिता पर चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया। पिता की रिपोर्ट पर नाबालिग को पुलिस ने गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की।
पुरानी बस्ती थाना पुलिस से मिली जानकारी अनुसार रात में नाबालिग 15 साल के बेटे ने घूमने जाने को कहा। पिता ने उसे रात में जाने से मना किया और दरवाजा बंद कर दिया। इसके नाराज होकर बेटे ने अपने पास रखे बटनदार चाकू से पिता पर हमला कर दिया। हमला करने के बाद वहां से भाग गया। मामले की जानकारी डायल-112 काे दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को रायपुर के डा. भीमराव अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। बयान के आधार पर पुलिस ने नाबालिग की खोज शुरू की। पतासाजी के बाद आरोपित को पुलिस ने पकड़ लिया।
इंटरनेट मीडिया निगरानी और मानिटरिंग सेल गठित
राजधानी रायपुर पुलिस ने इंटरनेट मीडिया पर निगरानी और मानिटरिंग सेल का गठन किया है। इसके प्रभारी साइबर सेल टीआइ गिरीश तिवारी होंगे। टीम में प्रधान आरक्षक महेंद्र राजपूत, आरक्षक चिंतामणि साहू और आरक्षक टेक सिंह मोहले शामिल किए गए हैं।
रायपुर एसपी प्रशांत अग्रवाल ने यह आदेश जारी किया है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने आइजी-एसपी की बैठक ली थी। इसमें निर्देश दिया था कि इंटरनेट मीडिया पर निगरानी रखी जाए। जिसके आधार पर कानून व्यवस्था से जुड़े विषयों से संबंधित मैसेज की निगरानी और मानिटरिंग के लिए विशेष दल गठित किया गया है। अफवाह फैलाने या सांप्रदायिक विद्वेष फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button