Breaking
महाकाल मंदिर में एक श्रद्धालु ने दूसरे का फोड़ा सिर, प्रेग्नेंट पत्नी को धक्का लगने पर हुआ विवाद पिता कोचिंग के बाहर लगाते है ठेला, बेटी ने क्रैक किया JEE मेन्स, बनेगी इंजीनियर रेवन्ना मामला: राहुल गांधी ने सीएम सिद्धरमैया को लिखा लेटर, जानें क्या कहा आयरा-नुपूर की शादी का नया वीडियो आया सामने, बेटी की शादी पर खूब रोए थे आमिर खान खूनी झड़प में बदली छात्रों की वर्चस्व की लड़ाई, स्कूल के बाहर चाकूबाजी में दो घायल सत्ता में बने रहने के लिए BJP हिंदुओं में डर पैदा करने की कर रही है कोशिश, फारूक अब्दुल्ला ने साधा न... मई का महीना कूल-कूल… दिल्ली-UP, हरियाणा समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, गर्मी से लोगों को मिलेगी... ‘जानते थे फिर भी रेवन्ना को दिया टिकट’… कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत्र का पीएम पर हमला पुंछ में वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमला, कई जवान घायल पाकिस्तान में बिरयानी को लेकर बवाल, पैसे मांगने पर भड़के ग्राहकों ने की तोड़फोड़

फिर करवट लेगा मध्य प्रदेश का मौसम

भोपाल । मध्य प्रदेश में तापमान में हल्की गिरावट रही। हवा का रुख उत्तरी और उत्तर-पूर्वी होने से वातावरण में कुछ ठंडक भी बढ़ी है। एक-दो दिनों में मौसम फिर करवट लेगा। शुक्रवार को कई जिलों में बारिश की भी संभावना जताई गई है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास बना हुआ है। बीते 24 घंटे में नौगांव सबसे ठंडा रहा। यहां का तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहा। रीवा और शहडोल संभागों के जिलों में तापमान में गिरावट रही। अगले 24 घंटों की बात करें तो बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की संभावना है।
मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो प्रदेश का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास बना हुआ है। नौगांव में 7, रीवा मेंम 7.2, खजुराहो में 8, रायसेन में 8.8, ग्वालियर में 9.6 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। प्रदेश के बड़े शहरों में भोपाल में दिन का पारा 26.9 तो रात का तापमान 12 डिग्री रहा। इंदौर में 27 और 13.2, ग्वालियर में 28.6 और 9.6, जबलपुर में 26.9 और 12.9 डिग्री तापमान रहा। खरगौन में दिन का तापमान सबसे ज्यादा रहा, यहां 33.8 डिग्री अधिकतम तापमान रहा।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उसके आसपास बना हुआ है। इसके उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना है। इसके असर से हवाओं का रुख दक्षिण-पूर्वी हो जाएगा। हवाओं के साथ नमी आने से अधिकतर जिलों में बादल छाएंगे। एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है। इसके प्रभाव से अगले दो दिन यानी शुक्रवार-शनिवार को राजधानी सहित पूर्वी मध्यप्रदेश में कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है।

महाकाल मंदिर में एक श्रद्धालु ने दूसरे का फोड़ा सिर, प्रेग्नेंट पत्नी को धक्का लगने पर हुआ विवाद     |     पिता कोचिंग के बाहर लगाते है ठेला, बेटी ने क्रैक किया JEE मेन्स, बनेगी इंजीनियर     |     रेवन्ना मामला: राहुल गांधी ने सीएम सिद्धरमैया को लिखा लेटर, जानें क्या कहा     |     आयरा-नुपूर की शादी का नया वीडियो आया सामने, बेटी की शादी पर खूब रोए थे आमिर खान     |     खूनी झड़प में बदली छात्रों की वर्चस्व की लड़ाई, स्कूल के बाहर चाकूबाजी में दो घायल     |     सत्ता में बने रहने के लिए BJP हिंदुओं में डर पैदा करने की कर रही है कोशिश, फारूक अब्दुल्ला ने साधा निशाना     |     मई का महीना कूल-कूल… दिल्ली-UP, हरियाणा समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, गर्मी से लोगों को मिलेगी राहत     |     ‘जानते थे फिर भी रेवन्ना को दिया टिकट’… कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत्र का पीएम पर हमला     |     पुंछ में वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमला, कई जवान घायल     |     पाकिस्तान में बिरयानी को लेकर बवाल, पैसे मांगने पर भड़के ग्राहकों ने की तोड़फोड़     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें