ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने पहली बार राज्यसभा सांसद बने 36 बीजेपी नेताओं से की मुलाकात, दिया 'वर्तमान में जीने' का ... संसद का गतिरोध बरकरार: रिजिजू ने मांगा सहयोग, राहुल गांधी बोले— "अमित शाह के बयान के बिना नहीं चलेगा... सुंदरगढ़ भूमि विवाद: बिना ग्रामसभा की सहमति 12 गांवों की जमीन पर कब्जा, आप सांसद संजय सिंह ने संसद म... राहुल गांधी की छात्रों के साथ पीसी: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर और जंतर-मंतर के प्रदर्श... अररिया में सनसनीखेज खुलासा: पड़ोसियों को फंसाने के लिए मां-बहन ने की बेटी की हत्या! पिता के बयान से ... शामली में पुलिस एनकाउंटर में 1 लाख का इनामी फुरकान ढेर! कैराना पलायन का था मास्टरमाइंड, एक सिपाही को... संत कबीर नगर: 21 साल की शादी और 5 बच्चों के बाद पत्नी को हुआ प्यार, पति ने खुद मंदिर में रचाई प्रेमी... अखिलेश यादव का नया नारा: "PDA में P का मतलब पंडित भी", जनेश्वर मिश्र जयंती से भाजपा पर साधा बड़ा निश... इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती रैली: सेंटर जाने से पहले साथ रख लें ये 9 जरूरी दस्तावेज, वरना होंगे बाहर... झारखंड छात्र आंदोलन: ईगो नहीं, मुद्दों की लड़ाई! जानें जंतर-मंतर प्रदर्शन से इसकी अलग पहचान
विदेश

नए हथियारों के परीक्षण में उत्तर कोरिया ने तोप से गोले दागे, मैकेनाइज्ड यूनिटों की क्षमता का किया आकलन

सियोल। उत्तर कोरिया ने अपनी रक्षा क्षमता मजबूत करने के लिए तोप से गोले दागने का अभ्यास किया। सरकारी मीडिया ने रविवार को कहा है कि यह कदम नए हथियारों की जांच के तहत उठाया गया है। अमेरिका एवं दक्षिण कोरिया पर प्योंगयांग अपने अपने खिलाफ अपनाई जा रही दुश्मनी की नीति त्यागने का दबाव बनाए हुए है। मैकेनाइज्ड यूनिटों के बीच शनिवार को तोप दागने की प्रतिस्पर्धा आयेाजित की गई।

इस कार्यक्रम में सरकार और सेना के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। अधिकृत कोरियाई सेंट्रल न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट में उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग का उल्लेख नहीं किया गया है जिससे पता चलता है कि वह प्रशिक्षण देखने के लिए मौजूद नहीं थे। पिछले वर्ष वह इसी तरह के अभ्यास में मौजूद थे।

समाचार एजेंसी ने कहा है कि इस वर्ष का अभ्यास मैकेनाइज्ड यूनिटों की उनकी मोबाइल लड़ाकू क्षमता में प्रगति की जांच करने के लिए तैयार किया गया था। इसके साथ ही उत्तर कोरियाई सेना का संपूर्ण प्रतिस्प‌र्द्धी प्रशिक्षण तेज करना है। सितंबर से उत्तर कोरिया ने कई नई मिसाइलों का परीक्षण किया है। इन मिसाइलों में परमाणु क्षमता से लैस वह हथियार भी शामिल है जिसकी मारक सीमा में अमेरिका का सहयोगी दक्षिण कोरिया और जापान भी आता है।

अक्‍टूर महीने में भी उत्तर कोरिया ने एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी थी। इसे दक्षिण कोरियाई सेना ने पनडुब्बी से दागी जाने वाला हथियार बताया था। मालूम हो कि उत्तर कोरिया ने इससे पहले पनडुब्बी से दागे जाने वाली बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण अक्टूबर 2019 में किया था।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के कार्यभार संभालने के बाद इस परीक्षण को यह उत्तर कोरिया की ओर से किया जाने वाला सबसे महत्वपूर्ण ट्रायल बताया गया था। उत्‍तर कोरिया ने यह परीक्षण तब किया था जब अमेरिका ने उसके परमाणु हथियार कार्यक्रम पर कूटनीति बहाल करने की अपनी पेशकश दोहराई थी।

Related Articles

Back to top button