टेक्नोलॉजी
Facebook पर लगा Meta नाम चोरी करने का आरोप, शिकागो बेस्ड टैक फर्म ले सकती है लीगल एक्शन

फेसबुक ने हाल ही में अपना नाम बदल कर मेटा किया है जिसके बाद अब शिकागो बेस्ड टैक फर्म ने कंपनी पर नाम चारी का आरोप लगा दिया है। शिकागो की मेटा कंपनी (Meta Company) ने कहा है कि उनकी फर्म का पहले से ही मेटा नाम है जिसे कि फेसबुक खरीदने की भी कोशिश कर चुकी है। जब फेसबुक इसे खरीदने में नाकाम रही तो उसने मेटा नाम को चोरी कर लिया। ऐसे में अब कंपनी कोर्ट का रुख करेगी। फेसबुक ने नाम चोरी कर के उसके जीवन-यापन को खतरे में डाल दिया है।
अब फेसबुक पर हो सकता है लीगल एक्शन
Meta कंपनी के फाउंडर Nate Skulic ने कहा है कि 28 अक्टूबर को Facebook को Meta नाम से री-ब्रांड कर दिया गया। फेसबुक ने मीडिया के दम पर हमारी कंपनी Meta का नाम दफनाने की कोशिश की है। अब मेटा कंपनी ने फेसबुक के खिलाफ जरूरी लीगल एक्शन लेने का निर्णय किया है।





