ब्रेकिंग
Supreme Court on Air Ticket Price Hike: हवाई किराये में 700% बढ़ोतरी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पण... Tej Pratap Yadav Security Increase Demand: जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने क... ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता मिटाओ’ मार्च के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का तेलंगाना से कांग्रेस को ... गुजरात में सख्त शराबबंदी के नियमों को धत्ता बताते हुए राजकोट के एक होटल में आयोजित हुई हाई-प्रोफाइल ... पैनिक अटैक: बिना किसी वास्तविक खतरे के अचानक शरीर में क्यों उत्पन्न होने लगती है घबराहट और बेचैनी? Dewas TI Dilip Puri Murder Case: शहीद टीआई दिलीप पुरी के परिवार को 1 करोड़ की सहायता और पत्नी को एसआ... Dilip Puri Funeral Barmandal Dhar: शहीद टीआई दिलीप पुरी का पैतृक गांव बरमंडल में राजकीय सम्मान के सा... Ayodhya Ram Mandir Donation Case Supreme Court: राम मंदिर दान चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फ... Dilip Puri Murder Case Dewas: अवैध शराब पकड़ने गए टीआई दिलीप पुरी की ट्रक से कुचलकर हत्या, सिविल ड्र... PDP Foundation Day Srinagar 2026: श्रीनगर में पीडीपी के कार्यकर्ता सम्मेलन में महबूबा मुफ्ती का केंद...
टेक्नोलॉजी

WhatsApp और Facebook छूटे पीछे, ये बना दुनिया का नंबर-1 ऐप, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली। शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म Tiktok दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला नॉन गेमिंग ऐप बन गया है। Sensor Tower की अक्टूबर माह की रिपोर्ट के मुताबिक Tiktok को अक्टूबर 2021 में 5.7 करोड़ से ज्यादा इंस्टॉल किया गया है। Tiktok को सबसे ज्यादा चीन के Douyin में इंस्टॉल किया गया है, जहां डाउनलोडिंग का आंकड़ा करीब 17 फीसदी रहा। चीन के बाद Tiktok को सबसे ज्यादा अमेरिका में डाउनलोड किया गया। हालांकि Tiktok ऐप का इस्तेमाल भारत में पूरी तरह से प्रतिबंधित है। मतलब दुनिया के सबसे ज्यादा इस्तेमाल किये जाने वाले ऐप का भारतीय इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं।

Instagram बना दूसरा सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला ऐप 

Instagram को दुनियाभर में सबसे ज्यादा डाउनलोड किये जाने वाले ऐप की लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल हुआ है। Instagram को पिछले माह करीब 5.6 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया, जो पिछले साल 2020 के अक्टूबर माह के मुकाबले करीब 31 फीसदी ज्यादा है। जिस देश में इंस्टाग्राम (Instagram) को अक्टूबर 2021 में सबसे ज्यादा बार इंस्टॉल किया गया, उसमें भारत का नाम सबसे पहले आता है। दुनियाभर में भारत में 39 फीसदी instagram को डाउनलोड किया गया। इसके बाद 6 फीसदी के साथ ब्राजील का नाम आता है। अगर टॉप-5 डाउनलोडिंग ऐप की बात करें, तो इसमें Tiktok और Instagram के बाद वर्ल्ड के टॉप-5 नॉन गेमिंग ऐप में Facebook, WhatsApp और Telegram का स्थान आता है

दुनिया के टॉप-5 नॉन गेमिंग ऐप

  • Tiktok
  • Instagram
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Telegram

बता दें कि Tiktok ऐप भारत में प्रतिबंधित है। पिछले साल भारत सरकार की तरफ से 59 चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। इसमें ByteDance का पॉप्युलर शार्ट वीडियो मेकिंग ऐप Tiktok और PUBG जैसे पॉप्युलर मोबाइल ऐप्स शामिल थे। भारत सरकार का कहना था कि चीनी ऐप राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा हो सकते हैं। इसके चलते इन ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button