ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
छत्तीसगढ़

पुलिस का काम्बिंग अभियानः फरार आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा, विभिन्न मामलों में फरार 85 आरोपी गिरफ्तार…

बिलासपुर. न्यायधानी में तड़के पुलिस ने काम्बिंग अभियान चलाया. अभियान में पुलिस ने फरार चल रहे 85 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ये आरोपी जिले के थानों के विभिन्न मामलो में फरार चल रहे थे. इनके खिलाफ अदालतों से स्थाई, वारंट, गिरफ्तारी वारंट जारी हुए थे इसके साथ ही कई मामलों के फरार आरोपियों को भी पुलिस ने पकड़ा है.

मिली जानकारी के अनुसार, एसएसपी पारुल माथुर से मिले निर्देशों के तहत न्यायधानी के विभिन्न थानों की पुलिस ने आज यानि रविवार को काम्बिंग अभियान चलाया. फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए चलाए गए अभियान के लिए पुलिस ने आधी रात तक तैयारियां की. जिसके बाद रविवार तड़के एडिशनल एसपी उमेश कश्यप और रोहित झा के नेतृत्व में सारे थाना प्रभारी पुलिस टीम को लेकर आरोपियों की तलाश में निकले. क्षेत्र में सघन चेकिंग के दौरान सर्वाधिक 12 वारंटी सिविल लाइन थाना के द्वारा गिरफ्तार किए गए.

इसके अतिरिक्त रतनपुर में मदनपुर डकैती कांड के 3 फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. तोरवा में परीक्षा के समय 19 बच्चों के मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी के साथ ही खरीददारों को गिरफ्तार किया गया. चकरभाठा थाना क्षेत्र में घरों में नकबजनी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया. साथ ही पॉक्सो एक्ट के फरार आरोपी की भी गिरफ्तारी हुई. पचपेढ़ी थाना क्षेत्र में 1 नाबालिक लड़की को दस्तायाब किया गया. सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हत्या के आरोपी और छेड़छाड़ के आरोपी की गिरफ्तारी की गई.

इसके अलावा सरकण्डा, सिरगिट्टी, कोतवाली, कोनी, तारबाहर, सकरी, कोटा, मस्तूरी, बिल्हा थाना के द्वारा भी अलग-अलग मामलों के आरोपी को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने अभियान के दौरान 14 स्थायी वारंटियों, 56 गिरफ्तारी वारंटी के साथ ही विभिन्न मामलों में फरार चल रहे 85 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की.

Related Articles

Back to top button